Menstrual cups हैं एन्वॉयरमेंट, पॉकेट और विमेंस फ्रेंडली कैसे, आइये जानते हैं

Menstrual cups हैं एन्वॉयरमेंट, पॉकेट और विमेंस फ्रेंडली कैसे, आइये जानते हैं

फीचर्स डेस्क। आज की जनरेशन के कन्धों पर एन्वॉयरमेंट को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में हर चीज़ में 3R का ध्यान रखना पड़ता है रेडूस , रीसायकल एंड रिजेनरेट। Menstrual cups को कई बार उसे किया जा सकता है और ये किफायती भी पड़ता है।  साथ ही साथ पैड्स और टैम्पून्स से हर महीने पूरे देश में टन ओ टन जो कचरा इकठ्ठा होता है उस से भी ये छुटकारा दिलाते हैं। इसीलिए आजकल Menstrual cups ट्रेंडिंग है ,आइये इनको इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं। ‘Menstrual cup use, leakage, acceptability, safety, and availability: a systematic review and meta-analysis’ एक स्टडी का टाइटल है। ये स्टडी बताती है कि मेंस्ट्रुअल कप को लेकर महिलाओं की जानकारी काफी कम है। इसी के साथ, इन कप्स के लीक होने उनकी सुरक्षा और उनकी उपलब्धता के बारे में भी बताया गया है। इसमें सर्वे के आधार पर नतीजे निकाले गए हैं और उन महिलाओं से बात की गई है जो इसे इस्तेमाल करती हैं। ग्लोबल लेवल पर ये पहला मेंस्ट्रुअल कप का रिव्यू है। आइये  स्टडी पर फोकस करते हैं

क्या हैं मेंस्ट्रुअल कप

मेंस्ट्रुअल कप छोटे सिलिकॉन के बने हुए कप होते हैं जो वजाइना से पीरियड ब्लड इकट्ठा करने का काम करते हैं। इन्हें 8-10 घंटे में एक बार बदलना होता है। सिर्फ उन महिलाओं को इसे जल्दी बदलना होता है जिन्हें ज्यादा फ्लो होता है। ये शेप, साइज और मटेरियल के हिसाब से  में अवेलबल हैं। 

मेंस्ट्रुअल कप के साइज

ये अलग अलग साइज में भी आते हैं। छोटे कप साइज उन महिलाओं के लिए होते हैं जिनकी डिलिवरी नहीं हुई होती है। अक्सर 30 साल से कम उम्र की महिलाओं के लिए ये साइज होते हैं और उससे ज्यादा की उम्र वाली महिलाओं के लिए बड़े साइज होते हैं। साइज फ्लो पर भी डिपेंड करता है की आप क्या चूज़ करना चाहती है। 

यूज़ करने का तरीका

सबसे पहलेअपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। किसी ल्यूब्रिकेंट ट्यूब या पानी को कप की रिम पर लगा दें। अभी कप को फोल्ड करें रिम साइड को ऊपर की तरफ रखें और इसे वजाइना में डालें। ये टैम्पून की तरह ही इस्तेमाल होगा। इसके बाद इसे रोटेट करें जिससे कप खुल जाएगा। अगर ये ठीक से लगाया गया है तो ये बिलकुल भी दिक्कत नहीं देगा। उठना-बैठना, उछलना-कूदना सब कुछ आराम से कर पाएंगी। इसे निकालने के लिए भी ऐसा ही प्रोसेस है। कप की stem की मदद से उसे निकालना है। ये बहुत जरूरी है कि कप का सही साइज मिले इसलिए इस्तेमाल से पहले आप पूरी रिसर्च कर लें, चाहे तो डॉक्टर से पूछ लें। कई रिव्यू पढ़ लें और वीडियो देख लें ताकि मदद मिले।

कप्स का रख रखाव

एक कप को आसानी से 6 महीने तक यूज़ किया जा सकता है। इसलिए इसे सही तरीके से साफ करना और रखा बहुत जरूरी है। वाश करने के लिए नॉर्मल डिटर्जेंट से साफ न करें। बल्कि वैजिनल वाश से ही धो कर,अच्छे से सूखा लें धुप में फिर किसी साफ कपडे में लपेट कर रख दें। 

Menstrual cups के फायदे

इनको बार बार यूज़ किया जा सकता है। 

इनसे कचरा कम होता है। 

ये सस्ते भी पड़ते हैं। 

इसको यूज़ करने पर रशेस या कोई और इर्रिटेशन नहीं होती। 

ये लीक प्रूफ भी हैं , जिस से आप खेल कूद एक्सरसाइज , स्विमिंग आदि पीरियड्स में बेहिचक कर सकती है। 

नोट - इस्तेमाल शुरू करने से पहले अपनी गयनाकोलॉजिस्ट से एक बार डिसकस कर लेना चाहिए।