आइये सीखे कोलकाता का फेमस स्ट्रीट फ़ूड , वेजिटेबल चॉप बनाना

वेजिटेबल चॉप कोलकाता का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसमें चुकंदर, गाजर, मूंगफली और अन्य सब्जियों को पकाया जाता है और ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कोट किया जाता है.....

आइये सीखे कोलकाता का फेमस स्ट्रीट फ़ूड , वेजिटेबल चॉप बनाना

फीचर्स डेस्क। वेजिटेबल चॉप कोलकाता का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसमें चुकंदर, गाजर, मूंगफली और अन्य सब्जियों को पकाया जाता है और ब्रेड क्रम्ब्स के साथ कोट किया जाता है।  फिर सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है और फिर कसुंडी यानि सरसों के बेस सॉस और खीरे के स्लाइस के साथ परोसा जाता है। ये डिश बहुत साडी सब्ज़ियां होने के कारण नूट्रिशियस भी है और बच्चो को सब्ज़ी खिलने का एक इंट्रेस्टिंग तरीका भी।  आप छाए तो इसे शैलो फ्राई भी कर सकती है।  पर मानसून में तो इसे ऐसे ही खाने में मज़ा है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका ....  

आवश्यक सामग्री


1 बड़ा चुकंदर
2 बड़े आलू
2 छोटी गाजर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया कटा हुआ
3 बड़े चम्मच भुनी हुई मूंगफली
1 हरी मिर्च कटी हुई
1 इंच अदरक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच बंगाली भाजा मसाला (जीरा, लाल मिर्च, धनिया के बीज तवे पर भूनें और फिर पीस लें।)
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच चीनी
आवश्यकता अनुसार नमक
१/२ कप ब्रेड क्रम्ब्स
तलने के लिए तेल

बेहतरी के लिए-
3 बड़े चम्मच मैदा
6 बड़े चम्मच पानी

बनाने का तरीका 


सब्जियों को धोइये और प्रेशर कुकर में नमक और पानी डाल कर पकाइये. सब्जी को ढक दीजिये.
कुकर में 15 मिनिट उबालने के बाद सब्जी को छान कर अलग रख दीजिये.
पैन गरम करें और भुनी हुई मूंगफली डालें।
सभी मसाले, नमक और उबली हुई सब्जियां डालें, फिर कुछ ब्रेड क्रम्ब्स और भाजा मसाला डालें। एक तरफ रख दें

एक छोटी कटोरी में मैदा और पानी मिलाएं।

अब मिश्रण का एक भाग लें और इसे बेलन के आकार में बना लें।

सब्जियों को बैटर से कोट करें।

अब बैटर कोटेड वेज चॉप को ब्रेडक्रंब में कोट कर लें।

कड़ाही में डीप फ्राई करने के लिए तेल गरम करें। गरम तेल में वेजिटेबल चॉप्स को हल्के से डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें।

जब वेजिटेबल चॉप गोल्डन कलर का हो जाए तो चमचे से निकाल कर पेपर पर रखें। फिर उस पर काला नमक छिड़कें।


इसे कसुंडी (सरसों के बेस की चटनी), टमाटर की चटनी और खीरे के स्लाइस के साथ परोसें।


रेसिपी सोर्स - संपा बर्धन रॉय , कोलकाता 
मेंबर ,फोकस फूडीज ग्रुप