Holi 2023: होली का कलर छीन ना लें आपके फ़ेस का निखार, पढ़ें क्या कहती हैं स्किन एक्सपर्ट डॉ सीमा गुंड

आजकल कलर केमिकल से मिलकर बना होता है। ऐसे में होली खेलते समय आंखों में चले जाएं, तो आपकी आंखें अस्थायी रूप से खराब हो सकती हैं। इससे आंखों में जलन, चुभन, आंखों का लाल होना, एलर्जी...

Holi 2023: होली का कलर छीन ना लें आपके फ़ेस का निखार, पढ़ें क्या कहती हैं स्किन एक्सपर्ट डॉ सीमा गुंड

फीचर्स डेस्क। जल्द ही होली का फेस्टिवल आने वाला है। कलर का यह त्योहार (holi festival) देशभर में हर्षोउल्लास और धूमधाम से बनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का काफी महत्व होता है। यही वजह है कि होली का त्योहार हिंदू धर्म के बड़ों त्योहारों में से एक है। इसे लेकर लोग काफी उत्सुक रहते हैं। इस साल 7 मार्च को यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने अभी से इसे लेकर तैयारियां (holi preparations) भी शुरू कर दी हैं। रंगों का यह उत्सव हमारे जीवन में कई खुशियां लेकर आता है। लेकिन इसके साथ ही कई बार त्वचा संबंधी की समस्याएं भी होने लगती हैं। दरअसल, होली के रंगों की वजह से कई लोगों को एलर्जी, चुभन और रेशेज़ होने लगते हैं। ऐसे में होली से पहले कुछ टिप्स अपना कर आप खुद को इस समस्याओं से बचा सकते हैं। होली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में आप अभी से इनमें से कुछ टिप्स शुरू कर सकते हैं।

अगर आप होली खेलने जा रहे हैं, तो रंगों से खेलने के एक दिन पहले दो चम्मच बादाम पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें। ऐसा करने से रंगों का असर कम होगा।

होंठ पर वैसलीन या लिपबाम

होली के बाद कई लोगों को होंठ फटने की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में अगर आप अपने होंठों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ समय से पहले ही अपने होंठ पर वैसलीन या लिपबाम लगाना शुरू कर दें। आप चाहें तो रात में मलाई लगाकर भी सो सकते हैं।

30 एसपीएफ की सनस्क्रीन जरूर लगा लें

होली खेलने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि त्वचा पर रंग पड़ने से पहले आप 30 एसपीएफ की सनस्क्रीन जरूर लगा लें। इसे लगाने से यह त्वचा पर एक परत बना देगा, जिससे आपकी त्वचा को रंगों के हानिकारक प्रभावों से सुरक्षा मिलेगी।

होली के 3-4 दिन बाद तक त्वचा पर ट्रीटमेंट से बचे

अक्सर कई लोग होली खेलने के बाद रंगों को हटाने या त्वचा निखारने के लिए फेशियल या ब्लीच कराते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप होली के 3-4 दिन बाद तक त्वचा पर किसी तरह का ट्रीटमेंट न लें। साथ ही होली से पहले ही ऐसा कोई ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहिए।

एलोवेरा जेल में खीरे का रस

अगर आपको होली के रंगों से कोई एलर्जी हो गई है, तो एलोवेरा जेल में खीरे का रस और गुलाब जल मिलाकर इसे फ्रिज में रख दें। अब इस मिश्रण के ठंडा होने पर इसे त्वचा पर प्रभावित जगह पर लगाकर 8-10 मिनट लगाकर रखें और फिर बाद में ठंडे पानी से मुंह धो लें। होली खेलने बाद त्वचा पर चढ़े रंग को निकालने के लिए एक बर्तन में दो चम्मच बेसन, दो छोटे चम्मच दूध और 3-4 बूंद नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को त्वचा पर लगाकर 8-10 मिनट तक हल्का सूखने दें। बाद में हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें।

कलर से होते हैं ये साइड इफेक्ट

आजकल कलर केमिकल से मिलकर बना होता है। ऐसे में होली खेलते समय आंखों में चले जाएं, तो आपकी आंखें अस्थायी रूप से खराब हो सकती हैं। इससे आंखों में जलन, चुभन, आंखों का लाल होना, एलर्जी, कॉर्नियल अल्सर, कंजंक्टिवाइटिस, अस्थायी ब्लाइंडनेस हो सकती है। कलर खेलते समय आंखों में रंग चला जाए, तो आंखों को रगड़ें नहीं और तुरंत पानी से छींटे मारकर साफ करने की कोशिश करें। एलर्जी, खुजली, ड्राईनेस, चकत्ते, फोड़े-फुंसी, घाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है कि होली के दिन हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें, खासकर वे लोग जिनकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है।

 input with Dr Seema Gaud