अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्श्वनाथ सोसाइटी में किया गया योग प्रोग्राम का आयोजन

योग तन और मन को स्वस्थ करने की प्रक्रिया है। योग का महत्व आज पूरी दुनिया मान रही है। और जागरूक भी हो रही है योग के प्रति।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पार्श्वनाथ सोसाइटी में किया गया योग प्रोग्राम का आयोजन

लखनऊ सिटी। आस्था सेवा संस्थान जो कि हर गतिविधि में जिससे समाज का हित जुड़ा हो हमेशा आगे रहती है। अंतराष्ट्रीय योगा दिवस में भी आस्था सेवा संस्था के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा योग किया गया। योग का आयोजन पार्श्वनाथ सोसाइटी में भाजपा चिनहट यूनिट द्वारा किया गया। आस्था सेवा संस्थान की संस्थापिका आशा राय द्वारा योग पर चर्चा की गई।

योग के महत्व को जाना गया साथ ही विभिन्न योग आसनों द्वारा स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने की पहल की गई। आशा राय ने योग के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए ये कहा कि शरीर स्वस्थ रहने के लिए योग,अन्तःकरण शुद्धि के लिए अच्छे विचार, आत्मा की शुद्धता के लिए समाज सेवा!शरीर रूपी मंदिर की नीव  योग से स्वस्थ और सुदृह्न बनती है।


सोसाइटी में योग योगा गुरु रमेश अवस्थी ने कराया। उन्होंने कई आसनों की जानकारी दी और करने का तरीका समझाया।


बच्चों को भी शुरू से योग की शिक्षा देना जरूरी है क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य है। यदि भविष्य मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। ये ही सोच रखते हुए आयोजित किया गया बच्चों के लिए योग शिविर ।

राखी सिंह द्वारा विभिन्न योग मुद्राएं बच्चों को सिखाई गई। जिससे बच्चों का दिमाग तेज हो और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का  हो।
ऐसे आयोजन जन मानस को जागरूक करने के लिए मनाए जाते रहने चाहिए।