विश्व पुस्तक दिवस विशेष :पुस्तकों की दुनियाँ

संरक्षित इसमें इतिहास की हर घटना पाते यहीं श्रृषि मुनियों की हर रचना.....

विश्व पुस्तक दिवस विशेष :पुस्तकों की दुनियाँ

फीचर्स डेस्क। पुस्तकों की भी होती है इक दुनियाँ
बसतीं जिसमें सदियों की कहानियाँ

वेद-पुराण, गीता, बाइबिल या कुरान 
मिलता यहीं हर धरम का ज्ञान महान

संरक्षित इसमें इतिहास की हर घटना
पाते  यहीं श्रृषि मुनियों की हर रचना

कैसै ये सर्दी- गर्मी के मौसम बदलते
क्यूँ दिन में सूर्य, रात में तारे निकलते

क्या होता है पाप- पुण्य का मतलब
क्या होता लिखने पढ़ने का मकसद

सृष्टि की उत्पत्ति से वर्तमान तक के
जाने सारे भेद पुस्तकें ही पढ़कर के

पुस्तकें होती ज्ञान का विशाल समंदर 
तर जाते ,लगाके डुबकी इसके अंदर 

पुस्तकें ही हैं इन्सान का सच्चा साथी
मिटा अज्ञान, ज्ञान की ये गंगा बहाती

दुश्मन या वीर शहीदों  की यशगाथा
बिन पढ़े सारा ज्ञान रह जाता आधा

कल, आज और कल की सारी बातें
रखतीं संजोकर ये सबकी प्यारी यादें

संग्रहालय हो या घर की अलमारियाँ
होती यहीं पुस्तकों की निराली दुनियाँ

इनपुट सोर्स: सुनीता रमन (लखनऊ)