नई नवेली दुल्हन को छोड़ हॉस्पिटल क्यों निकल गया अभिमन्यु, हर्षद-प्रणाली के शो में बड़ा ट्विस्ट

नई नवेली दुल्हन को छोड़ हॉस्पिटल क्यों निकल गया अभिमन्यु, हर्षद-प्रणाली के शो में बड़ा ट्विस्ट

मुंबई। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु बिड़ला और अक्षरा गोयनका की शादी हो गई। तमाम मुश्किलों के बाद आखिरकार ये लवबर्ड्स एक हो चुके हैं और शादी के बाद अब दोनों एक साथ नई जिंदगी जीने के लिए तैयार हैं। आज के एपिसोड (12 मई 2022) में दिखाया गया कि अक्षरा विदाई के वक्त इमोशनल हो जाती है और रोने लगती है। अभिमन्यु उसे समझाता है कि शादी के बाद भी वो अपने घर आ सकती है, और आखिरकार अक्षरा की विदाई हो जाती है।

रस्मों के लिए उत्साहित अक्षरा

अभिमन्यु बाइक से अक्षरा को विदा करके ले जाता है। रास्ते में दोनों एक वृक्ष के किनारे रुकते हैं। वहां अक्षरा कहती है कि वो बहुत खुश है और बहुत उत्साहित है क्योंकि शादी के बाद बहुत सारी रस्में और टेस्ट होते हैं। रास्ते में अक्षरा अपने घरवालों को वीडियो कॉल करती है और वहां सभी घरवाले उसे समझाते हैं कि सारी रस्म अच्छे से करना और हारना मत। इसके बाद अक्षरा बाइक चलाती है और पीछे अभिमन्यु बैठ जाता है। अक्षरा अपने बचपन की बातें बताती है। अक्षरा जब घर के अंदर जाती है तो हैरान रह जाती है क्योंकि सिर्फ उसकी सास और देवर होता है।