वोकल फॉर लोकल : लखनऊ अवध शिल्प ग्राम में लगाई गई प्रदर्शनी, हाथों से बनें उत्पादों कि तारीफ कर रहे लोग

वोकल फॉर लोकल : लखनऊ अवध शिल्प ग्राम में लगाई गई प्रदर्शनी, हाथों से बनें उत्पादों कि तारीफ कर रहे लोग

लखनऊ सिटी। बीजेपी सरकार के मंशा के अनरूप इनदिनों “वोकल फॉर लोकल” एक जनपद एक उत्पाद को जमीन पर उतारने के लिए शहर में प्रदर्शनी लगाई जा रहीं हैं। इसी क्रम में 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लखनऊ शहर में अवध शिल्प ग्राम में varchasv  Welfare की तरफ से प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में लोग पंहुच रहें हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा के डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने किया था। इसके साथ ही प्रदर्शनी में  स्टाल नंबर 49 पर विजिट कर हाथ के बनें तमाम उत्पादों को देखा और इन उत्पादों की सराहना की।

इस दौरान varchasv  Welfare की अध्यक्ष प्रतिभा बालियान ने कहाँ शहर के महिलाए इस तरह के उत्पाद तैयार कर स्वलम्बन की तरफ आगे बढ़ रहीं हैं। इस तरह अब इनके हाथ में भी पैसे होंगें। साथ ही घर चलाने में हेल्प कर सकेंगी। प्रतिभा बालियान ने कहा कि मैं लोगों से आग्रह करती हूँ कि लोग अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शनी में आए और इन हाथो से बनें देशी उत्पादों कि ख़रीदारी कर इन महिलाओं के हाथों को मजबूत करने के साथ ही साथ “वोकल फॉर लोकल” को सफल बनाएँ।