Vastu tips part 2: घर में आएंगी खुशियां ही खुशियां अगर अपनाती है आप ये वास्तु टिप्स

हम पिछले आर्टिकल में आपके लिए कई वस्तु टिप्स लेकर आए थे, जिनको यदि आप अपनाएंगे तो आपके जीवन में खुशियों का बसेरा होगा। उसी कड़ी में आज हम आपके लिए लेकर आए पार्ट 2, आप कीजिए इन वास्तु टिप्स को फॉलो और खुशियों को हमेशा के लिए अपने घर में कर लीजिए लॉक....

Vastu tips part 2: घर में आएंगी खुशियां ही खुशियां अगर अपनाती है आप ये वास्तु टिप्स

फीचर्स डेस्क। घर सिर्फ एक छत ही नहीं होती, घर होता है हमारा सपना। घर के हर एक कमरे को सजाते हुए हम ध्यान रखते है उसमे रहने वाले हर एक सदस्य की सहूलियत का ध्यान। हम बहुत प्यार से जोड़ते है तिनका तिनका और सजाते है घर। घर में सिर्फ इंसान नहीं रहते, उसमे रहता है उनका प्यार, उनकी एकता। आत्मा बसी होती है अपने घर में। तो हर कोई ये ही चाहेगा कि जब हम घर को इतने प्यार से सजाते है तो इसमें खुशियां भी हमेशा बरकरार रहें। पर कई बार हमसे कुछ हो जाती है वास्तु संबंधित गलतियां, जिससे हमे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए हम आपको बता रहे है कुछ वास्तु टिप्स जो आपके दुखों को बदल सकते है खुशियों में। तो जानिए क्या है वो वास्तु टिप्स।

इसे भी पढें:- Vastu tips: आपके घर की खुशियों के रास्ते में कहीं रुकावट तो नहीं आ रही, तो अपनाइए ये वास्तु टिप्स

  1. दुनिया से विदा हुए लोगों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगाए। पूजाघर में कभी भी उनकी तस्वीर न रखें।
  2. खाना खाने के बाद बर्तनों को ज्यादा देर तक सिंक में न रखें। इससे घर में दरिद्रता आती है।
  3. घर बनवाते समय ध्यान रखे कि तीन दरवाजे कभी आमने सामने न पड़ें।
  4. घर का मेन डोर कभी भी घर के बीचों बीच न बनवाएं।
  5. पूर्व या उत्तर दिशा में ही घर का मेन डोर बनवाएं।
  6. घर में कभी भी कांटे वाले पौधे या जहरीले पौधे नहीं लगाने चाहिए चाहे वो शो प्लांट ही क्यों न हो।
  7. घर के बगीचे में हमेशा फूल या फल वाले ही पौधे लगाएं। इससे पॉजिटिव वाइब्स घर आएंगी।
  8. घर का प्रवेश द्वार जब बनवाए तब ध्यान दें कि उसकी लंबाई चौड़ाई से दुगनी हो।
  9. घर के मेन डोर के ठीक सामने वॉटर का कोई सोर्स जैसे नल नहीं होना चाहिए।
  10. घर के मेन डोर पे आप गणेश जी की प्रतिमा जरूर लगाएं साथ ही रोली से शुभ चिन्ह जैसे स्वास्तिक या ओम  अंकित करें।
  11. घर के मेन डोर के ठीक सामने कभी मंदिर न बनवाएं।
  12. घर में कहीं भी बंद घड़ी या टूटा कांच न रखें। ये शुभ नहीं होता। तुरंत ठीक करवाएं या उसे फेंक दें।
  13. बेडरूम में पलंग के सामने कभी भी ड्रेसिंग टेबल न रखें।
  14. रसोई घर में जब आप खाना बनाए तब आपका मुख पूर्व दिशा में होना चाहिए।
  15. जिनका विवाह न हो रहा हो या विवाह में रुकावट आ रही हो वो अपना कमरा उत्तर पश्चिम दिशा में ही बनवाए। समस्याएं दूर होंगी।
  16. जिन बच्चों का मन पढ़ने में नहीं लगता है उनको पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पढ़वाए, उनको लाभ मिलेगा।
  17. घर से किसी भी तरह की नकारात्मकता को भगाने के लिए हफ्ते में एक बार नमक का पोंछा जरूर लगाएं घर में।
  18. घर के पूजा घर में शंख जरूर रखें। और उसे बजाएं भी ताकि नकारात्मकता दूर हो और सकारात्मकता आएं।
  19. घर में किसी का भी शादी का कार्ड हो उसे फाड़ें नहीं इससे मंगल और गुरु दोष लगता है।
  20. रसोई में सिंक हमेशा ईशान कोण में बनवाएं।
  21. रसोई के दक्षिण दिशा में कोई खिड़की न बनवाएं। नकरात्मकता आती है।
  22. मेन डोर में घंटियों वाली बंदनवार लगाए। 
  23. मेन डोर जिससे आप घर में प्रवेश करते है, वो घर के अंदर ही खुले बाहर नहीं ये ध्यान रखें।
  24. धातु का कछुआ घर के उत्तर दिशा की ओर रखें इससे घर में सुख समृद्धि आती है।
  25. किचन में जाकर कभी भी रोना नहीं चाहिए न ही रोकर भोजन बनाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य की हानि होती है।
  26. सीढ़िया जब बनवाएं तब ध्यान रखें कि उसके शुरू और अंत में कोई दरवाजा न हो।
  27. सीढ़ियों के नीचे कभी भी पुराना सामान न रखें न ही स्टोर रूम बनवाएं।
  28. मंदिर का दरवाजा हमेशा दो पल्लो वाला होना चाहिए।
  29. अग्नि कोण में ही बिजली का मेन बोर्ड लगवाएं।
  30. बेडरूम में भगवान की मूर्ति न रखें। और रखें तो कृष्ण राधा की मूर्ति रखें।
  31. घर में कोई भी नल टपकता हुआ न हो। अगर हो तो तुरंत ठीक करवाएं।
  32. रात में सोते समय आपके पैर कभी किसी दरवाजे के सामने नहीं होने चाहिए।
  33. बेड के पलंग का गद्दा पति पत्नी के लिए अलग अलग नहीं होना चाहिए।
  34. अगर दो मंजिल या ज्यादा का घर हो तो बेडरूम ऊपर बनवाएं।
  35. घर के अंडरग्राउंड में कभी भी बेडरूम न बनवाएं। आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सही नहीं है।

आप जिन वस्तु टिप्स का पालन कर सकते है जरूर करें। ये टिप्स आपके घर को खुशियों से भर देंगे।

picture credit:imagebazaar.com