वास्तु टिप्स : घर में हल्दी का पौधा लगाने से मिलते है ये लाभ, लगाने से पहले दिशा ज्ञान है जरूरी

हल्दी बहुत शुभ होती है। हल्दी का पौधा घर में लगाना वास्तु की दृष्टि से भी शुभकारी है। घर में लगाने से क्या क्या लाभ आपको मिल सकते है, और कौन सी दिशा में इन पौधों को लगाना चाहिए, जानते है इस आर्टिकल के माध्यम से….

वास्तु टिप्स : घर में हल्दी का पौधा लगाने से मिलते है ये लाभ, लगाने से पहले दिशा ज्ञान है जरूरी

फीचर्स डेस्क। धार्मिक दृष्टि से देखें तो हमारे धर्म में पेड़ पौधों का एक अपना अलग स्थान है। कई पेड़ पौधों को तो हम पूजते है। कई पेड़ पौधों का घर में लगाया जाना धार्मिक दृष्टि से शुभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधे घर में धन धान्य लेकर आते है। इन पौधों को लगाने से घर में सुख, समृद्धि और बरकत बनी रहती है। ऐसा ही एक पौधा है हल्दी। जितना इस पौधे के औषधीय गुण है उतने ही धार्मिक गुण भी है। तभी तो हल्दी को हर शुभ कार्य में उपयोग लिया जाता है। वास्तु की दृष्टि से हल्दी का पौधा घर में लगाने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाते है। और भी कई लाभ है हल्दी का पौधा लगाने के आइए , आपको बताते है।

होता है सुख समृद्धि का वास

हल्दी को शुभ माना जाता है।हल्दी जैसे किसी रोग के इलाज में लाभकारी है, वैसे ही हल्दी का पौधा घर में सुख समृद्धि लाता है। धन धान्य की कभी कमी नहीं होती। इसलिए घर में हल्दी का पौधा अवश्य लगाएं।

ब्रहस्पति भगवान से है संबंध

ब्रहस्पति भगवान की पूजा में हल्दी चढ़ाने का विधान है। अगर आप बृहस्पतिवार का व्रत करते है तो आप केले के पौधे के साथ साथ हल्दी के पौधे की भी पूजा करें, इससे भगवान विष्णु और ब्रहस्पति की आप पर असीम कृपा होगी।

तिजोरी में रखने से होगा लाभ

माता लक्ष्मी को हल्दी बहुत प्रिय है। हल्दी कई रंगों में आती है। जैसे पीली जल्दी भगवान ब्रहस्पति को पसंद है वैसे ही काली हल्दी भगवान शनि को प्रिय है। काली हल्दी की गांठ को लाल सिंदूर लगा कर नाग केसर के साथ चांदी की डिब्बी में रख दें और वो डिब्बी अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। आर्थिक लाभ आपको प्राप्त होते रहेंगे। हल्दी को गांठ के साथ कुबेर यंत्र या श्री यंत्र जरूर रखें। आप कोई भी रंग की हल्दी की गांठ रखे, आपको माता लक्ष्मी की कृपा जरूर मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:- छोटी बच्ची को गंगुबाई की एक्टिंग करते देख आखिर क्यों भड़की कंगना रनौत

पारिवारिक रिश्ते होते है मजबूत

हल्दी का पौधा लगाने से घर में एक पॉजिटिविटी आती है। ये पौधा ब्रहस्पति को अति प्रिय है, इससे आपका ब्रहस्पति मजबूत होता है। हल्दी का पौधा लगाने से घर वालों का आपसी रिश्ता भी मजबूत बना रहता है कोई मतभेद नहीं होता।

मनोकामनाएं होती है पूर्ण

हल्दी के पौधे की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और एक संतुष्टि का अहसास होता है।

इस दिशा में लगाए पौधा

यदि आप चाहते है कि आपके घर के सदस्यों के बीच आपस में प्रेम सद्भाव रहें तो हल्दी का पौधा घर के पश्चिम उत्तर दिशा में लगाए। अगर आपके घर में कोई वास्तु दोष है तो घर के आग्नेय कोण में हल्दी का पौधा लगाएं। हल्दी का पौधा आप उत्तर या पूर्व दिशा में लगा सकती है।

अगर आप भी चाहती है आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों तो आप भी अपने घर में हल्दी का पौधा लगाएं और उसकी पूजा करें।

picture credit:google, imagesbazaar.com