Vastu Tips : घर की इस दिशा में रखें पीले रंग की वस्तु, मां का स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

Vastu Tips : घर की इस दिशा में रखें पीले रंग की वस्तु, मां का स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

फीचर्स डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर दिशा, वस्तु, रंग और हर छोटी चीज़ का महत्व माना जाता है। घर में रखी या फिर उपयोग में आने वाली हर चीज़ के लिए वास्तु शास्त्र में एक दिशा चुनी गई है। ऐसे ही हमसे जुड़े रंगों का भी हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। सही रंगो का चुनाव करना बेहद ज़रूरी होता है। रंगों से ज़िंदगी रंगीन बनती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रंगो की भी दिशा होती है। आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानते है कि किस रंग की वस्तु किस दिशा में रखी जानी चाहिए और ऐसा करने से क्या लाभ मिलता है। 

आज सबसे पहले बात करेंगे पीले रंग की चीज़ों के बारे में। पीले रंग की चीज़ों में हर वो चीज़ आ जाती है, जो घर में उपयोग में आती हो। चाहें वो घर में रखी सब्जी-भाजी हो, या फिर पीली दाल, कोई पेंटिंग हो या गुलदस्ता आदि सभी चीजें जो पीले रंग की हैं। यूं तो पीले रंग को शुभ माना जाता है। पीला रंग भगवान को भी प्रिय होता है। इसलिए सभी पीले रंग की चीज़ों के लिए दिशा का चुनाव किया गया है।

घर में उपयोग में या फिर कहीं भी रखी जाने वाली कोई भी पीली वस्तु को नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। पीले रंग की चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से माता का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। यानी आपकी माता जी बेवजह की बीमारियों से दूर रहेंगी। पेट संबंधी तकलीफों से छुटकारा मिलता है, लीवर का संचालन अच्छा रहता है और पाचन क्रिया अच्छे से होती है, लिहाजा पीले रंग से संबंधित चीज़ों को नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए।

यदि आप भी अपनी माता और उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं तो अपने घर के वास्तु में सुधार कीजिए। ऐसा करने से आपको जल्द ही घर में और घर के वातावरण में बदलाव महसुस होने लगेंगे। साथ ही साथ घर का माहौल भी बेहतर रहता है।