Valentines Day Special : बॉलीवुड की हिट जोड़ियां जिन्होंने ऑनस्क्रीन प्यार को बनाया सात जन्मो का साथ

बॉलीवुड में ऐसी कुछ ही जोड़ियां हैं जिनका प्यार सीजनल ना हो कर परमानैंट हुआ। उन्होंने प्यार की वो सात कस्मे भी खाई और उन्हें बखूभी निभाया भी। अपने वैलेंटाइन स्पेशल एडिशन 'गम है किसी के प्यार मे' आज हम ऐसी ही सिल्वर स्क्रीन की रियल लाइफ लव स्टोरीज की बात कर रहे हैं,आइये पढ़ते हैं....

Valentines Day Special :  बॉलीवुड की हिट जोड़ियां जिन्होंने ऑनस्क्रीन प्यार को बनाया सात जन्मो का साथ

फीचर्स डेस्क। बॉलीवुड की कई जोडिया ऑन स्क्रीन इश्क़ फरमाते फरमाते प्यार में तो पड़ जाती है पर उनमे से कुछ ही ऐसे होते हैं जिनका प्यार मौसमी ना हो कर अटूट होता है। ऐसी कुछ ही जोड़ियां हैं जिन्होंने अपने ऑनस्क्रीन प्यार को एक मुकम्मल अंजाम तक भी पहुंचाया। आज वो हैप्पिली मैरिड कपल हैं और उनके रिश्ते की मिसाल देते थकते नहीं हैं उनके फैन । आज हम अपने वैलेंटाइन्स स्पेशल एडिशन में बॉलीवुड की ऐसी ही कुछ हर दिल अज़ीज़ रियल लाइफ केमिस्ट्रीज के बारे में जानेगे। 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 

दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है | लोगो को भी उनकी जोड़ी खूब भाती है | उनकी नजदीकियां फिल्म 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के दौरान बढ़ी थी | इसके बाद उन्होने साथ में 'बाजीराव मस्तानी' में उनका प्यार परवान चढ़ा और 'पद्मावत' के आते आते वो समझ चुके थे की वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं। 2018 में उन्होंने शादी कर ली और अपने सभी फैन का दिल जीत लिए। 

 करीना और  सैफ अली  खान

शहीद कपूर से ब्रेकअप के बाद करीना की नजदीकियां सैफ के साथ बढ़ी थी | सैफ भी अपनी पहले पत्नी अमृता सिंह से सेप्रटेड थे। साल 2008 में आयी फिल्म 'टशन' के दौरान इनके प्यार की शुरुआत हुयी थी | इसके बाद  साथ में देखा जाने लगा और 2012 में उन्होंने शादी कर ली | आज करीना सैफ के साथ अपना दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रही है।

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार 

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की जोड़ी  बेमिसाल है। हालाँकि अक्षय ने कई एक्ट्रेसस को डेट किया पर उनको अपनी डेस्टिनी ट्विंकल के साथ  दिखाई दी। ये दोनों अपने ह्यूमर और केमिस्ट्री से सबका दिल रिझाते रहे हैं। जुल्मी और  इंटरनेशनल खिलाडी जैसी फिल्मो में इन्होने साथ में काम किया है। ये अपनी निजी जिंदगी को ग्लैमर से दूर ही रखते हैं।   

काजोल और अजय देवगन

बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी काजोल और अजय की है | प्यार तो होना ही था मूवी में इनकी क्यूट केमिस्ट्री पहली बार दर्शकों को देखने को मिली।  साल 1995 में आयी उनकी फिल्म 'हलचल' के दौरान उनकी करीबियां खासी बढ़ी, इसके कुछ सालो बाद 1999 में अजय ने शादी कर ली | हाल ही में 'तान्हाजी: द अनसंग वारियर' में ये जोड़ी स्क्रीन पर भी साथ में दिखाई थी । 

जया बच्चन और अमिताभ

जया और अमिताभ भी एक अनोखी जोड़ी बनाते हैं। धीर गंभीर जया और वर्सटाइल अमिताभ जंजीर मूवी के दौरान करीब आये। उन्होंने कई फिल्मो में साथ में काम किया जैसे अभिमान ,सिलसिला ,कभी ख़ुशी कभी गम आदि। इनकी जोड़ी का ग्रेस देखते ही बनता है।

नीतू सिंह और ऋषि कपूर

नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी जितनी अल्हड और शोख परदे के ऊपर थी उतनी ही परदे के पीछे भी। रफू चक्कर , अमर  अकबर अन्थोनी , खेल खेल में आदि फिल्मो के दौरान दोनों की नज़दीकिया बढ़ी और उन्होंने  शादी का फैसला किया। उनकी साथ में लास्ट मूवी थो दो दूनी चार जो एक कॉमेडी सटायर थी , ये फिल्म भी एक वर्ग में खासी पसंद की गयी थी। पिछले साल ऋषि जी हम सब को छोड़ कर चले गए  पर उनका प्यार और अदाकारी हमेशा अमर रहेगी।   

सायरा बनो और दिलीप कुमार

उस समय के हिसाब से सायरा बनो और दिलीप कुमार की शादी बड़ी बेमेल थी। सायरा 22  की और दिलीप साहब 44  के पर कहते हैं ना सच्चे प्यार के आगे ऊँच नीच , गैर मजहब , उम्र सब कुछ बेमानी  हो जाता है। इस ज़ज़्बे को इन दोनों ने बखूभी जिया है। आज उम्र के इस पड़ाव पर ही उनका प्यार और एक दूसरे के प्रति समर्पण साफ़ देखा जा सकता है। 

इमेज सोर्स - गूगल इमेजेज