आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लहराया

आजादी देश का गौरव। इन 75 सालों में देश ने क्या कुछ नहीं देखा। ये आजादी हमें यूं ही नहीं मिल गई। ढेरो बलिदान देकर ये आजादी हमें मिली है। आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में हर घर में तिरंगा लहरा रहा है....

आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा लहराया

लखनऊ सिटी। आस्था सेवा संस्था की संचालिका आशा राय ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर और "आजादी का अमृत महोत्सव" के इस शुभ अवसर को मनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के घर पर अपने राष्ट्रीय ध्वज को लहराने और हर घर की शान बनाने की शपथ ली।

इस मौके पर आशा राय के साथ प्रतिभा बलियान और पूनम सिंह और अन्य साथी भी उपस्थित थी। सभी के मन में देश भक्ति की भावना हिलोरे मार रही थी।

सभी ने गर्व से हाथ में भरता का ध्वज लेकर जय हिंद जय भारत और वन्दे मातरम के उद्घोष लगाए। जिससे पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।