पेट्रोल-डीजल के आज के नया रेट जारी, जानें UP के शहरों में क्या है तेल का भाव

पेट्रोल-डीजल के आज के नया रेट जारी, जानें UP के शहरों में क्या है तेल का भाव

नई दिल्ली। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रविवार, 28 नवंबर के नए रेट जारी कर दिए हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 95.28 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गये हैं, जबकि डीजल के दाम 86.80 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा में भी तेल के दामों में हल्का बदलाव देखा गया। नोएडा में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपए दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम 87.01 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि आज भी पेट्रोल के दामों में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं।  इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है।