बच्चों को रखना है हेल्थी तो पिलाइए बादाम मिल्क शेक

बदलते मौसम में जरूरी है बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत हो। इसके लिए हम लेकर आए है बहुत ही हेल्थी शेक तो बच्चों को बहुत पसंद आएगा…

बच्चों को रखना है हेल्थी तो पिलाइए बादाम मिल्क शेक

फीचर्स डेस्क। बादाम बहुत हेल्थी होता है। इसे खाने से हमारा पेट काफी देर तक भरा रहता है क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है। बादाम खाने का एक और फायदा ये होता है कि इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और जल्दी फैट बर्न होता है। बादाम बुद्धि भी तेज करता है। इसलिए बच्चों को बादाम जरूर खिलाए। अगर यूं न खाए तो शेक बना कर खिलाए। आइए जानते है बादाम शेक कैसे बनाते है।

बादाम मिल्क शेक

आवश्यक सामग्री

बादाम  : 10-12

दूध : 200 एम एल

शहद : 2 टी-स्पून 

वेनिला ऐसेंस  : 1/2 टी-स्पून 

पिस्ता : 1 टेबल स्पून 

आइस क्यूबस : 3-4

बनाने की विधि

बादाम को रात भर भीगो कर रखना है।

अब छीलने के लिए उबलते हुए पानी में डालना है।

बस 5 मिनट के लिए पकाना है उसके बाद  छिलका नरम हो जाएगा।

बाहर का छिलका आराम से बहार आ जाएगा।

बादाम को निकाल कर उसमे ठंडा पानी डाल दिजिये, ताकी छिलका आसनी से निकल जाए।

बादाम को छील कर पेस्ट  बना ले। और दूध मे मिला दे। अब इसमे 1 टेबल स्पून कटा हुआ  पिस्ता,  2 टेबल स्पून  शहद, और 1/2 टी-स्पून  वेनिला ऐसेंस  मिला कर दे। बलेन्डर मे बलेन्ड कर ले।

सर्व करते वक्त कटा हुआ  पिस्ता डाल दे।


इनपुट सोर्स: सूचिस्मिता नायक