Tips : आप भी Curly Hair पाना चाहती है तो अपनाएं ये टिप्स, बिना किसी स्टाइलिंग टूल्स के

Tips : आप भी Curly Hair पाना चाहती है तो अपनाएं ये टिप्स, बिना किसी स्टाइलिंग टूल्स के

फीचर्स डेस्क। हेयर का लुक आपके फ़ेस के लुक अलग शो करता है। ऐसे में आप देखती होंगी फ़ीमेल्स डिफरेंट-डिफरेंट हेयर स्टाइल करती हैं। हलाकि कई फ़ीमेल्स के के हेयर तो नैचुरल कर्ल भी होते हैं। जबकि कई फ़ीमेल्स अपने हेयर को कर्ल करने के लिए अलग-अलग स्टालिेंग टूल्स यूज करती हैं। लेकिन सावधान रहें इससे हेयर को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास टिप्स बताते हैं, जिसकी मदद से आप हेयर को नैचुरली कर्ल कर सकती है।

ब्रेडिंग यानि चोटी बनाएं

आप अपने हेयर को यदि आप कर्ल करना चाह रही हैं तो ब्रेडिंग को इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले अपने हेयर को धो लेना है और कंघी से इन्हें सुलझा लेना है। इसके बाद बालों को अलग-अलग हिस्सों में आपको बांट लेना है। फिर पतली-पतली ब्रेड यानी कि चोटियां आपको बनानी हैं। हेयर में इस दौरान आपको हल्की नमी बनाए रखनी पड़ेगी। रात भर ऐसे आपको इसे छोड़ देना है और अगली सुबह धीरे-धीरे चोटियों को खोल लेना है। इससे आपको कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

हेयर में जूड़ा बनाएं

अब आपको करना ये है कि अपने हेयर को धोकर कंघी से सुलझाएं। हेयर को बीच से दो हिस्सों में बांटे। अब बालों के दो बन यानि जूड़ा बनाकर बॉबी पिन से बांध लें। ध्यान रखें आपके बाल कुछ घंटों तक खुलें न। कुछ घंटों के बाद बालों को खोले। आपको नैचुरल कर्ल हेयर मिल जाएंगे।

ट्विस्ट एंड रोल करें

आजकल देखा जाता है कि बहुत सी गर्ल्स हेयर ट्विस्ट एंड रोल करती हैं। आप इससे भी हेयर को कर्ल कर सकती हैं। इसके लिए हेयर को हल्का गीला करके सुलझा लें। अब सामने की ओर कुछ बाल लेकर एक ही दिशा में घुमाएं। अब ट्विस्टेड स्ट्रैंड को एक टाइट बन मे रोल करके बॉबी पिंस लगाएं। इसी तरह पूरे हेयर से करके रातभर रहने दें। सुबह धीरे से हेयर को खोले आपको नैचुरल कर्ल मिल जाएंगे।

पुरानी टी-शर्ट आएगी काम

इसके लिए सबसे पहले कोई पुरानी टी-शर्ट लें। अब कैंची से इसकी पतलियां-पतलियां स्ट्रिप्स काट लें। अब थोड़े से बालों के साथ स्ट्रिप को एक ही दिशा में घुमाएं। फिर इसे पिन लगाकर बांध लें। यह प्रक्रिया पूरे हेयर पर दोहराएं और सो जाएं। सुबह इसे खोलकर देखें। आपके हेयर में नेचुरली कर्ल नजर आएंगे।