रूबरू शिक्षा संस्कार केंद्र पर बहुत धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

गणेश जी का आगमन सभी के मन को हर्षोल्लव से भर देता है। ऐसा ही कुछ रूबरू शिक्षा केंद्र में देखने को मिला।

रूबरू शिक्षा संस्कार केंद्र पर बहुत धूमधाम से मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्यौहार

लखनऊ सिटी। रूबरू शिक्षा केंद्र में गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। साथ ही बच्चों को आज के समय में अपनी भारतीय संस्कृति से परिचय भी कराया। 

संस्था प्रमुख कल्पना द्वारा भगवान गणेश के जन्म की कथा बच्चों को बताई गई साथ ही गजानन जी को घर में पधारने का आह्वान किया।

संरक्षक राजीव ने गणपति बप्पा का एक अन्य कथा प्रसंग सुनाया। उपाध्यक्ष सविता व कार्यालय प्रबन्धक ममता ने बच्चों को आरती व भोग का महत्व बताया।

अंत में बच्चों को लड्डू का प्रसाद व स्वल्पाहार दिया गया। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति से रूबरू करते है।  आगे भी ऐसे आयोजनों का गठन हो ये ही शुभकामनाएं है. रूबरू शिक्षा संसथान के उज्जवल भविष्य की कामना करते है।