TET 2021 की आंसर की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड  

परीक्षा 01 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी, आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें...

TET 2021 की आंसर की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड   

कॅरियर डेस्क। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा ने ओडिशा माध्यमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी कर दिया है। ऐसे में शामिल होने वाले उम्मीदवार BSE ओड़िशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी उमीदवार को किसी भी उत्तर के खिलाफ कोई आपत्ति है तो वे वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। गौरतलब है कि बोर्ड द्वारा OSSTET परीक्षा 01 सितंबर 2021 को आयोजित की गई थी।

ऐसे करें डाउनलोड

1. बीएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘लेटेस्ट अपडेट’ के अंतर्गत ‘OSSTET-2021 SCORING KEY CATEGORY-I 2021’ और ‘OSSTET-2021 SCORING KEY CATEGORY-II 2021’ पर क्लिक करें।
3. OSSTET Answer Key 2021 पीडीएफ डाउनलोड करें।