हैल्दी डाइट और पुशअप्स के साथ खुद को फिट रखती हैं सुष्मिता , जानिए बर्थडे गर्ल का Fitness Mantra

फिटनेस मंत्र जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइडटेड रहते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र आपको बताएंगे। देश को पहला मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना...

हैल्दी डाइट और पुशअप्स के साथ खुद को फिट रखती हैं सुष्मिता , जानिए बर्थडे गर्ल का Fitness Mantra

फीचर्स डेस्क। बॉलीवुड एक्टर्स सिर्फ दमदार एक्टिंग से ही नहीं बल्कि अपने फिटनेस फ्रीक बॉडी के साथ भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनके फिटनेस मंत्र जानने के लिए फैंस हर समय एक्साइडटेड रहते हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र आपको बताएंगे। देश को पहला मिस यूनिवर्स का ताज दिलाने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ भी एकदम फिट हैं। आज आपको उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

रिंग जिमनास्ट 

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने फिटनेस वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुष्मिता कैसे खुद को हैल्दी रखती हैं।  वह आए दिन रिंग जिम्नास्ट भी करती हैं। रिंग जिम्नास्ट से मांसपेशियों की ताकत भी बढ़ती है और उनका शरीर भी हैल्दी रहता है। 

पुशअप्स 

एक्सरसाइज के अलावा पुशअप्स के साथ भी सुष्मिता खुद को स्वस्थ रखती हैं। अक्सर एक्ट्रेस पुशअप्स पर बॉल करती नजर आती हैं। वह अपनी डेली रुटीन में एक्ट्रेस एक्सरसाइज और पुशअप्स जरुर करती हैं। 

शीर्षासन 

सुष्मिता शीर्षासन के जरिए भी खुद को फिट रखती हैं। फैंस के साथ अक्सर सुष्मिता शीर्षासन करते हुए वीडियो भी शेयर करती हैं। वह अपनी रुटीन में रोज इस आसन को शामिल करती हैं। शीर्षासन करने से रक्त का प्रवाह भी बढ़ता है और शरीर मजबूत होता है। शीर्षासन के अलावा एक्ट्रेस चक्रासन भी करती हैं। 

स्विमिंग 

अभिनेत्री सुष्मिता सेन स्विमिंग के शौकीन है। खाली समय में स्विमिंग का आनंद उठाती हैं। एक्ट्रेस का यह शोक भी है और इससे उन्हे खुशी भी मिलती है। फिट और तंदरुस्त रखने में भी स्विमिंग बहुत ही मददगार होती है। 

इस डाइट को करती है फॉलो 

एक्सरसाइज, आसन और वर्कआउट् के अलावा एक्ट्रेस अपनी डाइट का भी अच्छे से ध्यान रखती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत एक कप अदरक की चाय के साथ करती हैं। चाय के बाद वह एक गिलास सब्जियों के रस का जूस, 3 अंडे और दलिया का सेवन करती हैं। दिन भर वह मुट्ठीभर नट्स, दोपहर के खाने में एक कटोरी चावल, दाल, सब्जी, चिकन और मछली भी खाती हैं। शाम में वह सैंडविच, इडली और एक कप कॉफी के साथ एक कटोरी उपमा भी खाती हैं।