207 घंटे चले सबसे बड़े वर्चुअल काव्य सम्मेलन में सुनीता रमन को काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया

कामयाबी किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। अपनी काबिलियत के दम पर आज सुनीता रमन ने ये सम्मान प्राप्त किया है।

207 घंटे चले सबसे बड़े वर्चुअल काव्य सम्मेलन में सुनीता रमन को काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया

फीचर्स डेस्क। बुलंदी जज़्बात -ए -कलम बाज़पुर (उत्तराखंड) संस्था ने एक वर्चुअल काव्य सम्मेलन का आयोजन किया। जो कि 11 जुलाई से लेकर 18 जुलाई तक लगातार 207 घंटे तक चला। ये सम्मेलन ज़ूम पर चला जिसका लाइव प्रसारण फेसबुक पर भी किया गया। दुनिया भर के कवियों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई। 207 घंटे चला ये सम्मेलन जिसने एक रिकॉर्ड बना दिया। आज से पहले ऑनलाइन कभी ऐसा आयोजन नहीं हुआ। 
सुनीता रमन ने 14 जुलाई को इसमें अपनी रचनाओं के द्वारा सभी का मन मोह लिया। सुनीता रमन की रचनाएं बेहद खूबसूरत होती है। हर तरह के भाव को समेटे हुए सुनीता अपनी भावनाओं को शब्दों का रूप देती है। इनके इन्ही प्रयासों के लिए ही रोज किसी न किसी प्लेटफार्म से इन्हे सम्मानित किया जाता है। और इस बार इतने बड़े कवि सम्मेलन में अपनी प्रस्तुति से सुनीता को मिला काव्य श्री सम्मान।
हम सभी सुनीता रमन के उज्जवल भविष्य की कामना करते है। ऐसे ही आप अपने पथ पर आगे बढ़ती रहे। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।