Summer Special : घर पर ही बनाएं सबको पसंद आने वाला ठंडा-ठंडा Mango Parfait

आज हम आपके लिए खास आम की क्रंची मैंगो पार्फे बनाने की रेसिपी लाए है। यह खाने में इतनी टेस्टी होगी कि बच्चे से लेकर बड़े हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा....

Summer Special : घर पर ही बनाएं सबको पसंद आने वाला ठंडा-ठंडा Mango Parfait

फीचर्स डेस्क। आजकल आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में आप सभी के घरों में आम आता ही होगा। आप आम की अलग-अलग रेसिपी ट्राई भी करती होंगी। जैसे- मैंगो शेक, लस्सी, खीर आदि। लेकिन आज जो रेसिपी आपको बताने जा रहीं हूँ वह एकदम डिफरेंट होगी। जी, हाँ आज हम आपके लिए खास आम की क्रंची मैंगो पार्फे बनाने की रेसिपी लाए है। यह खाने में इतनी टेस्टी होगी कि बच्चे से लेकर बड़े हर कोई इसका दीवाना हो जाएगा। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी... 

इसके लिए आवश्यक सामग्री

आम- 2 (पल्प निकाला हुआ)

गाढ़ा दही- 1/2 कप 

बादाम- 2 बड़े चम्मच (भुने व कटे हुए बादाम)

मूसली- 5-6 बड़े चम्मच 

वेनीला एसेंस- 1/4 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएँ

सबसे पहले एक बाउल में आम का पल्प, दही और वेनीला एसेंस मिलाएं। अब गिलास में 1 बड़ा चम्मच मूसली और बादाम डालें। इसके बाद इसपर दही-आम का मिश्रण डालें। इस प्रक्रिया को दोबारा दोहराएं। ऊपर से बादाम से गार्निश करके सर्व ठंडा-ठंडा सर्व करें। 

आप इसमें अपने मनपसंद ड्राईफ्रूट्स व फूट्स काट कर भी डाल सकती है।