अलीगढ़ में लगी विशेष लोक अदालत, 112 मामलों में की गई 1.54 करोड़ की वसूली

अलीगढ़ में लगी विशेष लोक अदालत, 112 मामलों में की गई 1.54 करोड़ की वसूली

अलीगढ़। लोक अदालत के बाद विशेष लोक अदालतें लगाकर जहां एक और कोर्ट में मामलों के जल्द निस्तारण हो रहे हैं, कोर्ट पर वादों का भार भी घट रहा है, वहीं दूसरी ओर इन विशेष लोक अदालतों से एक-एक दिन में करोड़ों रुपए की वसूली भी होती है। अलीगढ़ में लगी विशेष लोक अदालत में 112 मामलों से 1.54 करोड़ की वसूली हुई है।

अलीगढ़ के जिला न्यायालय और वाणिज्यिक न्यायालय में आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला न्यायाधीश डॉ बब्बू सारंग ने विशेष लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसमें आरबीट्रेशन के माध्यम से 112 मामलों का निस्तारण हुआ।

112 मामलों से वसूले गए 154 करोड़ रुपए

विशेष लोक अदालत में जिला न्यायाधीश द्वारा 2 मामलों का निस्तारण किया।  सतेन्द्र कुमार के वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 16 मामलों का निस्तारण करके 1 करोड़ 34 लाख 25 हजार 132 रुपए वसूल किए गये।  शाहिद रजा की अपर जिला जज कोर्ट 1 ने 4 मामलों का निस्तारण कर 766572 वसूल किए। मनोज कुमार अग्रवाल की विशेष न्यायाधीश एससी, एसटी द्वारा 5 मामलों का निस्तारण किया गया। मनीषा की अपर जिला जज कोर्ट 4 द्वारा 1 मामलें का निस्तारण कर रूपया 80000 वसूल किया।

राजेश भारद्वाज की अपर जिला जज कोर्ट 3 द्वारा 3 वाद का निस्तारण कर 205000 वसूल किया गया। संजीव कुमार सिंह की अपर जिला जज कोर्ट 6 द्वारा 4 वादों का निस्तारण कर 36235 वसूल किया गया।  महेशानन्द झा की एनडीपीएस कोर्ट द्वारा 4 मामलों का निस्तारण किया गया।  प्रवीण कुमार पाण्डेय की अपर जिला जज कोर्ट 5 द्वारा 5 मामलों का निस्तारण करके 419907 वसूल किया गया।