एलए ग्लोबल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एनजीओ द्वारा किया गया सामाजिक उद्यमी परियोजना का आयोजन

एलए ग्लोबल फाउंडेशन समय समय पर बालिकाओं के विकास के लिए नए नए आयोजन करता रहता है। इस बार भी बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर एक अहम मुद्दा मासिक धर्म को लेकर कई बालिकाओं को जागरूक किया अपने प्रोग्राम के जरिए....

एलए ग्लोबल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एनजीओ द्वारा किया गया सामाजिक उद्यमी परियोजना का आयोजन

नोएडा सिटी। एलए ग्लोबल फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एनजीओ ने स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर, साहिबाबाद की छात्राओं के लिए एक सामाजिक उद्यमी परियोजना का आयोजन किया। 
सतत विकास ही है जिसका लक्ष्य


यह एनजीओ संयुक्त राष्ट्र एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) के लिए काम कर रहा है। इस फाउंडेशन का ये ही मोटिव रहता है कि वो ऐसे यूजफुल सत्र आयोजित करता रहे जिससे बालिकाओं का विकास हो और बच्चियां आत्मनिर्भर बनें।

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति किया जागरूक


संस्थापक अध्यक्षा (एलए ग्लोबल फाउंडेशन) डॉ मीनाक्षी साहनी ने 'किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा' पर बालिकाओं के लिए एक सत्र लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं योग के साथ हुई। भाग लेने वाली लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में बताया गया।

यह लड़कियों के लिए एक समृद्ध सत्र था क्योंकि उन्हें पर्यावरण के अनुकूल धोने योग्य कपड़े के पैड के बारे में जागरूक किया गया । लड़कियों ने अपनी मासिक धर्म संबंधी समस्याओं के बारे में बातचीत की और उनसे निपटने के तरीक़ों के बारे में जानकारी हासिल की।


डॉ. कविता रस्तोगी जो कि एलए फाउंडेशन की समन्वयक है उन्होंने इस तरह के एक शिक्षाप्रद कार्यक्रम के लिए डॉ मीनाक्षी साहनी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

डॉक्टर मीनाक्षी साहनी आगे भी ऐसे जागरूकता भरे सत्र लेकर आती रहे ये ही शुभकामनाएं है।