Shopping Guide: ऑनलाइन ब्रा खरीदना चाहती है तो इन टिप्स को करें फॉलो

ऑनलाइन शॉपिंग जिसमें हम बिना ट्राइ किए चीजे खरीदते है। पर कई चीजों के लिए साइज मोस्ट इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है। जैसे कि ब्रा। अगर आप ऑनलाइन ब्रा की शॉपिंग करने वाली है तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है…

Shopping Guide: ऑनलाइन ब्रा खरीदना चाहती है तो इन टिप्स को करें फॉलो

फीचर्स डेस्क। ब्रा हम महिलाओं की जिंदगी का अहम हिस्सा है। पर फिर भी हम खुल कर ब्रा खरीदने में या उसके बारे में बात करने में संकोच महसूस करती है। जबकि अगर ब्रा खरीदने में हमसे गलती हो गई तो हमारा पूरा लुक खराब हो जायेगा। कई बार महिलाएं अपने पुराने साइज के चलते ब्रा ले आती है और फिर अगर नहीं भी आई ठीक से तो भी चेंज करवाने नहीं जाती। क्योंकि उनको ऑक्वार्ड फील होता है। और वो उसी ब्रा को कंटीन्यू पहनती है। जिससे आगे कई प्रॉब्लम्स भी उन्हें हो जाती है। कई लेडीज शॉप में जाकर ब्रा खरीदने में हिचकती है तो सोचती है कि ऑनलाइन ही मंगवा ली जाए ब्रा। पर ऑनलाइन ब्रा खरीदने से पहले आपको जाननी और समझनी होंगी कुछ बाते जिससे आपकी शॉपिंग आपको महंगी न पड़ें।

सपोर्टिव एंड कंफरटेबल

कई बार हम लेडीज स्टाइल के चक्कर में कम्फर्ट का ध्यान नहीं रखती। जब ब्रा हमारे शरीर से टच होने वाला प्रोडेक्ट है। हमारी बॉडी से सबसे ज्यादा टाइम तक ये ही कपड़ा रहता है। तो इसका कंफरटेबल और सपोर्टिव होना बहुत जरूरी है। आप ऑनलाइन ब्रा खरीद रही है तो इसके डिस्क्रिप्शन को देखे उसमे कपड़े और साइज की जानकारी अच्छे से लिखी होगी। आप तब ही ब्रा खरीदे जब उसका कपड़ा आपके सूट करता है। आपकी फ्रेंड ये ब्रा यूज कर रही है इसलिए आप भी ये ही लेंगी। ऐसा सोचकर अपनी स्किन के साथ ज्यादती न करे। ब्रा की इलास्टिक या ब्रेलेट आपके ब्रेस्ट को अच्छे से सपोर्ट दे पाएंगे या नहीं इसका भी ध्यान रखें। तभी ब्रा खरीदे।

यहां भी देखें :- क्या आप भी बनना चाहती है होम बेकर, स्टार्ट कीजिए अपना बिजनेस अंजना कुलिनरी के साथ

कवर के बारे में ले जानकारी

आपकी ब्रा आपके ब्रेस्ट को कितना कवर करेगी, ये श्योर कर ले तभी ब्रा खरीदे। जी हां सभी के ब्रेस्ट का साइज अलग अलग होता है। कई बार डिजाइन के चक्कर में हम इस बात पर ध्यान नहीं देते और ले आते है कोई भी डिजाइनर ब्रा। जो कि गलत है। अगर आपके हैवी ब्रेस्ट है तो फुल कवर ब्रा ही चुने। ताकि आपकी बॉडी शेप सही आए। वरना आपके कोई भी आउट फिट में ब्रेस्ट का शेप उभर कर सामने आएगा जो कि अच्छा नहीं लगेगा। इस सिचुएशन से बचने के लिए कवरिंग का ध्यान रखें।

साइज का रखें ध्यान

साइज इस मोस्ट इंपॉर्टेंट। आप जब भी ब्रा खरीदे एक बार इंच टेप से अपना साइज जरूर चेक कर लें। ऐसा मत सोचिए कि लास्ट टाइम जब आपने ब्रा खरीदी थी तब ये साइज था तो अब भी ये ही होगा। हम लेडीज अक्सर ये ही गलती करती है। सालों से एक ही साइज की ब्रा पहनती है। हमारा जब वेट घटता बढ़ता रहता है तो क्या हमारे ब्रेस्ट का साइज नहीं घटता बढ़ता होगा। तो इस बात को अनदेखा न करे और हर बार ब्रा लेने से पहले अपना साइज जरूर चेक करें।

एक बार में ज्यादा लेने से बचें

हम लेडीज को शॉपिंग बहुत पसंद होती है तो हम कोई भी चीज बल्क में ले आती है। कुर्ती, टॉप, साड़ी में तो ये चल जाता है पर ब्रा जैसी चीज में अपनी ये आदत अप्लाई न करें। क्योंकि जब तक आप श्योर न हो जाए कि ये ब्रा आपके लिए परफेक्ट है तब तक ज्यादा न मंगाए। बल्क में आपके पैसे जरूर काम लग सकते है। पर अगर साइज ठीक नहीं बैठा या कोई और इश्यू हुआ तो आपको रिटर्निंग वगैरह में प्रॉब्लम हो जाएगी।

रिटर्न पॉलिसी 

आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें तब एक बात जरूर ध्यान रखें कि वो विश्वसनीय साइट हो। और उसमे रिटर्न पॉलिसी जरूर अवेलेबल हो। कई बार डिजाइन और प्राइस के चक्कर में हम इन बातों पर ध्यान ही नहीं देते। और जब चीज पसंद नहीं आती है तब हमारा ध्यान जाता है। तो ऐसा न करे। अगर वो साइट आपको रिटर्न पॉलिसी दे रही है तभी आप वहां से परचेज करें।

कुछ बातों का रखे ध्यान

  • हर 6 महीने में ब्रा चेंज करें। ज्यादा लंबे समय तक एक ही ब्रा को न चलाती रहें।

  • ब्रा खरीदते टाइम उसके कलर को जरूर ध्यान में रखें क्युकी अगर ड्रेस से आपके ब्रा का कलर झलकेगा तो बहुत भद्दा लगेगा।

  • अपना कप साइज हमेशा अपनी बॉडी के अकॉर्डिंग ही चूज करें। पतली बॉडी के लिए A कप और भारी बॉडी के लिए D कप परफेक्ट होता है।

  • ब्रा जब आपके लास्ट हुक तक पहुंच जाए तो समझ जाए कि इसे बदलने का टाइम आ गया है।

अगर इन सभी बातों का ध्यान रखेंगी तो आप अपने लिए परफेक्ट ब्रा का चुनाव कर पाएंगी।

picture credit:imagesbazaar.com