वरिष्ठ समाजसेवी आशा राय ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ समाजसेवी आशा राय ने कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ। वरिष्ठ समाजसेवी और आशा सेवा संस्थान की अध्यक्ष आशा राय ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

आशा राय कहा, “ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विचार परिवार के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी के निधन से गहरी वेदना हुई है। कल्याण सिंह जी एक समर्पित जननेता थे जिन्होंने विभिन्न भूमिकाओं में देश और संगठन की सेवा की। राम मंदिर निर्माण के लिए उनके अनवरत प्रयासों को सदैव याद किया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “ सामाजिक न्याय के मसीहा, कल्याण सिंह जी जैसे प्रखर वक्ता एवं दिग्गज नेता का जाना भाजपा परिवार ही नहीं बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार व समर्थकों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति दें। ॐ शांति।”