एसआर इवेंट्स क्रिएटर्स ने क्रिसमस कार्यक्रम का किया शानदार आयोजन , विभिन्न प्रतियोगिताओं में लोगों ने लिया भाग

एसआर इवेंट्स क्रिएटर्स संगीता श्रीवास्तव और रोशी सिंह द्वारा हैलोज़ के बैनर तले एक पहल है और 26 दिसंबर 2021 को इस समूह ने स्वैगर्स रेस्ट्रा, विनमरा खंड में एक क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया...

एसआर इवेंट्स क्रिएटर्स ने क्रिसमस कार्यक्रम का किया शानदार  आयोजन , विभिन्न प्रतियोगिताओं में लोगों ने लिया भाग

फीचर्स डेस्क। एसआर इवेंट्स क्रिएटर्स संगीता श्रीवास्तव और रोशी सिंह द्वारा हैलोज़ (निर्देशक श्री रितेश श्रीवास्तव और  अभिषेक सिंह) के बैनर तले एक पहल है और 26 दिसंबर 2021 को इस समूह ने स्वैगर्स रेस्ट्रा, विनमरा खंड में एक क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम को "नर सेवा नारायण सेवा" की अध्यक्ष रीता पांडेय, मानसी शर्मा(होममेड क्रियेशन ), अमित वाधवा (स्टार हेल्थ इंडिया) और नंदिता सेन( नंदितास रायल किचन ) द्वारा सह-प्रायोजित किया गया था ।

और बहुत सारे खेल, संगीत, नृत्य थे इस शो का आकर्षण। सांता क्लॉज के रूप में थे मास्टर अक्षत सिंह । जो कि एक और आश्चर्यजनक आकर्षण के रूप में थे।
खेलों के विजेता इस प्रकार रहे..
1. म्यूजिकल चेयर : उषा सिंह
2. पेपर डांस :  निधि श्रीवास्तव
3. कप कैसल :  अंकिता सुधांशु
4. एकल नृत्य प्रस्तुति : आकांक्षा सिंह।
5. एंकरिंग : किरण शिप्रा 
इन्होंने अतिथियों को भेंट किया तुलसी का पौधा..
1. रीता पाण्डेय (अध्यक्ष "नर सेवा नारायण सेवा")
2.नंदिता सेनो
3. उषा सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता)
4. मनोरमा कुमार (संयुक्त सचिव "पार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट")
5. राधा सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता)

इस तरह के आयोजन समाज में होते रहने चाहिए तभी समाज जीवन हो उठता है।