रूबरू सामाजिक सेवार्थ संस्था ने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

रूबरू सामाजिक सेवार्थ संस्था ने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

लखनऊ सिटी। लखनऊ की रूबरू सामाजिक सेवार्थ संस्था की तरफ से रविवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कुछ ऐसे खास बच्चों के साथ मनाया जो रहते तो मढ़ैया में हैं लेकिन उनके इरादे आसमान को छूने की चाहत रखते हैं। इस अवसर पर संस्था सचिव अलका ने प्रभु पूजन से कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। वहीं संस्था के संरक्षक राजीव ने वसुदेव की भूमिका निभाते हुए कृष्ण लला को नन्द भवन पहुँचाया।

जहाँ संस्था उपाध्यक्ष सविता व कोषाध्यक्ष मधुलिका ने कृष्ण लला को पालना झुलाया। सभी बच्चों ने कान्हा के जन्म से लेकर उनकी अन्य लीलाओं को अपने नृत्य गीतों द्वारा प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिसमें अभिषेक, खुश्बू, प्राची,विनीता व पूजा की प्रस्तुति सबसे अधिक सराहनीय रहीं। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। डॉ.महेश मयंक जी ने अपनी कविता के माध्यम से प्रेरणा दी। संस्था अध्यक्ष कल्पना जी ने कृष्ण सुदामा का प्रषंग सुना कर बच्चों को मित्रता की सार्थकता बताई। किरण व ममता द्वारा भगवान की आरती को स्वरूप प्रदान किया गया। अंत में प्रियांशु, स्मृति व कृति ने सभी को प्रसाद वितरण किया।