जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित, पढ़ें क्या है अगली डेट

जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया स्थगित, पढ़ें क्या है अगली डेट

कॅरियर डेस्क। आज से शुरू होने वाली आईआईटी खड़गपुर जेईई एडवांस 2021 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। अब यह रजिस्ट्रेशन आप  13 सितंबर से कर पाएंगे। बता दें कि इसकी स्थगित होने की जानकारी जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर दिखाया गया है। 

रजिस्ट्रेशन की न्यू डेट 

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 13 सितंबर, 2021
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 19 सितंबर, 2021, शाम 5 बजे तक.
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 सितंबर , 2021, 5 बजे तक

कौन दे सकता है जेईई एडवांस परीक्षा

जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा वे छात्र देंगे जो जेईई मेन परीक्षा में पास होंगे और उनकी रैंक 2.5 लाख के भीतर होगी। जेईई एडवासं को लेकर जारी आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 25 सितंबर से 03 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन तीन अक्टूबर को दो शिफ्ट में होगा।