राशि फल 2022: जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

हम सभी को आने वाले साल का इंतजार है। हम सभी चाहते है कि हमारा पूरा साल अच्छा बीते। क्या आप जानना चाहेंगे कि आने वाला साल आपके लिए कैसा होगा, जानिए जाने माने ज्योतिषाचार्य से ....

राशि फल 2022: जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

फीचर्स डेस्क। बस कुछ दिन दूर है साल 2022। हम सभी को नए साल से नई उम्मीदें है। हर कोई जान लेना चाहता है कि नया साल उसके लिए क्या लेकर आ रहा है। क्या अच्छा होगा उसके जीवन में या क्या बुरा होगा। सभी को ये जिज्ञासा होती ही है, आपको भी होगी। तभी हम अपने ज्योतिष एक्सपर्ट पंडित विनत भट्ट से लेकर आए है आपकी जिज्ञासाओं का हल। तो पढ़िए ये आर्टिकल और जान जाइए आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आने वाले साल का।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आने वाला साल बहुत शुभ है। धन लाभ का योग है। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। मेष राशि वालों को अपने जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। आपकी अच्छी नौकरी या व्यापार के योग है। तो आप अगर अपनी नौकरी बदलने का सोच रहे है या आप अपना कोई बिजनेस स्थापित करना चाहते है तो आराम से कर सकते है। आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको लाभ होगा।अगर आप छात्र है तो अप्रैल माह से आपको लाभ मिलेगा। जुलाई माह से बुद्धि और प्रक्रम से आपको सफलता मिलेगी। अगर विवाह योग्य है तो इस वर्ष आपका विवाह पक्का हो सकता है। घर का लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

अप्रैल 2022 तक आपका समय कठिन है। धन की हानि होगी। समय कठिन बीतेगा। साल की शुरुवात में आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। जिस कारण आपको धन लाभ भी होगा। पर आय और व्यय समान होंगे। आपके साथी आपके विरोधी होंगे। आपको किसी गलत काम में फसाने की भी कोशिश की जा सकती है। आपको सतर्कता बरतनी पड़ेगी। परिवार वालों से मनमुटाव की स्थिति आ सकती है। वाहन व मकान का सुख है। पर दुर्घटना भी हो सकती है तो अपना ध्यान रखें। अप्रैल के बाद से समय आपके अनुकूल होगा। राजयोग का योग है। भाई बहन से सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

ज्योतिषाचार्य के अनुसार मिथुन राशि वाले एक अच्छे मित्र होते है। इस वर्ष आपको धन का योग है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। हड्डी या गैस की प्रॉब्लम से परेशान रहेंगे। शेयर वगेरह से धन लाभ होगा। संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज मिलेगी। नौकरी जा योग अच्छा है। हां आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। छात्र पढ़ाई करने बाहर जा सकते है। मई से अगस्त तक कठिन समय है। परिवार वालों से मनमुटाव संभव है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले कलात्मक स्वभाव के होते गई। संगीत प्रेमी ऐसे व्यक्ति तबला बहुत अच्छा बजाते है। आप थोड़े खर्चीले टाइप के होते है। साल के प्रारंभ में स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में पूरा साल अच्छा बीतेगा। आपका भाग्य बहुत उज्जवल है । आपको दो तीन जगह से धन का लाभ होगा। आपको नौकरी से लाभ होगा। अपना नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते है। आपके लिए पूरा वर्ष अच्छा बीतेगा। भाग्यवर्धक रहेगा आने वाला साल ।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के लोग अपने दोस्तों और परिवार के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते हैं। इनके स्वभाव की एक कमी है कि इनका इन की वाणी पर नियंत्रण नहीं रहता इस कारण इनकी लड़ाई जल्दी हो जाती है। इस राशि के लोग काफी खर्चीली स्वभाव के होते हैं। 2022 में संपत्ति पर खर्च करेंगे। अगर आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो सरकारी नौकरी की तैयारी करें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार से थोड़ी अंदर संभव है। साल के मध्य में आपका विदेश यात्रा का योग हो सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी बदलना चाहे तो मार्च तक बदलने अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापारी लोगों के साल के शुरुआत में थोड़ा नुकसान संभव है लेकिन साल के अंत तक सब सही हो जाएगा।

कन्या राशि

जनवरी,मार्च और जून माह कन्या राशि वालों के कैरियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मई के आरंभ में मनचाही जगह पोस्टिंग भी हो सकती है। नौकरी में उन्नति हो सकती गई और अगर नौकरी की तलाश में है तो नौकरी प्राप्ति के पूरे आसार है। पंडित जी के अनुसार अगर आप छात्र है और प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेते है तो सफलता जरूर मिलेगी। आय के नए श्रोत मिलेंगे। इसमें आपको परिवार और मित्रों का सहयोग बराबर मिलेगा। साल के मध्य में परिवार में मतभेद संभव है पर साल के अंत तक सब सही हो जाएगा।

तुला राशि

शुक्र स्वामी है जिस राशि का वो है तुला राशि। इस राशि के लोगों को पढ़ने लिखने का बहुत शौक होता है। और ये इस क्षेत्र में बहुत कुछ करना चाहते है। ये हंसमुख स्वभाव के होते है। ये एंबिशियस भी होते है। इनको पता होता है कि कब कहां इन्वेस्ट करना है। धन के क्रय विक्रय का समय है। जमीन में इन्वेस्ट कर सकते है। माता पिता के स्वास्थ्य की चिंता आपको सता सकती है। अगर आप स्टूडेंट है तो आप काफी कन्फ्यूज रहेंगे कि आपको कौन सी लाइन चुननी है। बिजनेस की दृष्टि से आने वाला साल आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होने वाला है।

वृश्चिक राशि

पिछले साल आपको अपने साथी लोगो का पता चला था तो अब आपको अपने मित्र और शत्रुओं का चयन करना होगा कि कैसा व्यवहार किसके साथ करना है। इस वर्ष आपको माता पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। मेहनत का दामन नहीं छोड़ना है वरना नौकरी छूटने की पूरी संभावना है। व्यवसाय में आपको लाभ हो सकता है।  छात्रों को पूरी लगन से मेहनत करनी होगी। यात्रा के योग है इस वर्ष। नौकरी ने आपका स्थान परिवर्तन संभव है। आपको नौकरी से अच्छी सैलरी मिलने की उम्मीद है बस मेहनत करना ना छोड़े, आलस्य का त्याग करें।

मकर राशि

साल की शुरुवात ही आपके लिए काफी खर्चों भरी होगी। इसलिए सोच समझकर खर्च करें। आय के नए श्रोत आपको मिलेंगे। इस वर्ष आप नया मकान या नया वाहन खरीद सकते है। आपको आपके कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छे और बुरे दोनों परिणामों के लिए आपको तैयार रहना होगा। अगर आप पदोन्नति चाहते है तो मेहनत करे । वर्ष के प्रारंभ में आपकी सेहत थोड़ी नरम रहेगी पर फरवरी तक आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक हो जायेगा। मानसिक तनाव भी आपका दूर होगा। छात्रों के लिए भी ये वर्ष अच्छा रहेगा। विदेश में पढ़ाई का योग है। घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। वाणी में नियंत्रण रखें। यात्रा का खूब योग बन रहा है। अप्रैल के बाद से आपका समय आपके अनुकूल होगा। आपको आपके कार्य में पदोन्नति मिलेगी। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का साल 2022 बहुत अप एंड डाउन वाला रहेगा। कॉरपोरेट हो या सरकारी नौकरी का क्षेत्र आपका स्थानांतरण संभव है। आपको अपने ऊपर संयम रखना होगा। अपने उच्च अधिकारियों से किसी विवाद में न पड़ें वर्ण आपके लिए अच्छा नहीं होगा। अगर आप बेरोजगार है तो आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। इस वर्ष आपके घर में कई पारिवारिक आयोजन होंगे जिसमे धन खर्च काफी होगा। आपका स्वास्थ्य भी नरम रहेगा इस वर्ष। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो प्रेम विवाह का योग बन रहा है। उच्च शिक्षा का भी योग है। आप अगर कमीशन संबंधित कार्य कर रहे है तो उसमे लाभ संभव है। 

धनु राशि

धनु राशि के व्यक्ति ज्यादा गुस्से वाले होते है इसलिए स्पष्टवादी होते है। इनको ज्ञान बहुत होता है। आपको धन का लाभ इस वर्ष रहेगा। ये चाहे कहीं भी पैसा लगाए धन लाभ ही होगा। शुरू के महीनों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव बना रहेगा। इस कारण कई कार्य अटकेंगे या समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। साल के प्रारंभ में पदोन्नति के योग है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवन साथ से थोड़ी अनबन संभव है। पर कार्यक्षेत्र में आपका विकास संभव है। वेतन में वृद्धि हो सकती है और विदेश यात्रा भी संभव है।

मीन राशि

गुरु स्वामी होता है मीन राशि का। ये काफी जल्दी लोगों से घुल मिल जाते है। इन्हे अनुशासन बहुत प्रिय होता है। ये खुद भी अनुशासित रहते है और दूसरों से भी ये ही अपेक्षा रखते है। इनमे सीखने की क्षमता ज्यादा होती है। ये बुद्धिमान और चतुर होते है। साल के शुरू में जरूर आपको तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है । अप्रैल माह से आपका भाग्य चमकेगा। नौकरी पेशा व्यक्ति को पदोन्नति मिलेगी और व्यवसाय कर रहे है तो व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य की स्थिति अच्छी होने से आपको सम्मान, प्रेम, पदोन्नति , प्रतिष्ठा और सहयोग सब मिलेगा। आप वाहन या मकान में निवेश कर सकते है। संतान के ऊपर काफी खर्च करेंगे। धन का लाभ होगा और खर्च भी खूब होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। कुल मिलाकर ये वर्ष आपके लिए यश प्राप्ति का समय है।

तो आपने जाना कि ये वर्ष हर एक राशि के व्यक्ति के लिए मिला जुला प्रभाव लाएगा। ये जानने के बाद आप अपने भविष्य की योजनाएं बना सकते है। नव वर्ष आपके लिए मंगलमय हो।