नीतीश कैबिनेट में राजद का होगा दबदबा, मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला आया सामने

नीतीश कैबिनेट में राजद का होगा दबदबा, मंत्रिमंडल का नया फॉर्मूला आया सामने

पटना। बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूटने के बाद एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। आज दोपहर दो बजे राजभवन में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं भाजपा आज सभी जिलों में जद (यू) नेता द्वारा विश्वासघात के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध (महाधरना) करेगी। जिसके बाद ब्लॉक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार में 35 विधायक मंत्री बन सकते हैं। जिनमें 16 आरजेडी, 13 जदयू के हो सकते हैं जबकि एक हम के और दो कांग्रेस के मंत्री बन सकते हैं। यानी कि इस बार भी नीतीश मंत्रिमंडल में आरजेडी का दबदबा होगा।   

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, यह सफेद झूठ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार की सहमति के बिना आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया और वह जद (यू) को तोड़ना चाहती थी।