मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा आयोजित किया गया अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

पूरे देश में आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। तो ऐसे में लखनऊ की मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन कैसे पीछे रहे।

मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा आयोजित किया गया अमृत महोत्सव का कार्यक्रम
मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा आयोजित किया गया अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

लखनऊ सिटी । मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा देश की आज़ादी के 75 वें वर्ष के अवसर पर होटल मेरा मन , हुसैनगंज ,लखनऊ में अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राम गोपाल काका,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी कैप्टन एस. के. द्विवेदी, प्रदेश  उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा राय एवं संघ पृष्ठभूमि से जुड़े डॉ देवेश गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया।

प्रदेश प्रवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने इस अवसर पर देश  की आज़ादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद किया तो सभी की आंखें नम हो गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने 2024 में पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मिशन मोदी से आम जन मानस को जुड़ने का आह्वाहन किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने श्रीमती पुनीता भटनागर को लखनऊ का जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मनोनीत किया। इस अवसर पर प्रान्त महामंत्री महिला मोर्चा सुजाता द्विवेदी ,लखनऊ महानगर अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता,महामंत्री मंतोष ,वार्ड अध्यक्ष सतीश सिंह , दीप माला, रुपाली समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
आगे भी ऐसे आयोजन होते रहे ये ही शुभकमनाएं है।