राष्ट्रपति शिमला पहुंचे, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

राष्ट्रपति शिमला पहुंचे, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

शिमला। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर हैलीकाप्टर पर आज यहां अनाडेल हैलीपेड पर पहुंचे जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समेत अनेक गणमान्यों ने उनकी अगवानी की। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज, शिमला नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, सैन्य कमांडर आरट्रैक लै. जनरल राज शुक्ला, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, सचिव(सामान्य प्रशासन) देवेश कुमार, शिमला जिला उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका भटुंगरू समेत अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

राष्ट्रपति इसके बाद सड़क मार्ग से चौड़ा मैदान स्थित सिसिल हॉटेल पहुंचे। शहर में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। अनेक मार्गों को राष्ट्रपति के आवागमन के मद्देनजर वाहनों और पैदल चलने वालों के लिये बंद कर दिया गया है। श्री कोविंद का 17 सिम्तबर को हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंति वर्ष के उपलक्ष्य में विधानसभा के विशेष सत्र को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है।