President Draupadi Murmu ने 60 मिनट तक 9 अर्चक व 21 देव कन्याओं के साथ की स्पेशल गंगा आरती

President Draupadi Murmu ने 60 मिनट तक 9 अर्चक व 21 देव कन्याओं के साथ की स्पेशल गंगा आरती

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर गंगा आरती देखी। साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में शीश नवाया। गंगा आरती के दौरान महामहिम का दशाश्वमेध घाट पर रेड कार्पेट वेलकम हुआ। महामहिम ने 60 मिनट तक 9 अर्चक व 21 देव कन्याओं के साथ स्पेशल गंगा आरती की। इस दौरान डेढ़ मिनट लगातार शंख गूंजता रहा। उन्होंने देवाधिदेव महादेव का दूध, गंगाजल व घी से अभिषेक किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा कालभैरव दरबार में भी हाजिरी लगाई।  

राष्ट्रपति ने कहा, “आज मैंने वाराणसी में काल भैरव और काशी विश्वनाथ के दर्शन किये। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भाग लिया जिसके अलौकिक स्वरों और दिव्य दृश्य ने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। जीवनदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद सभी देशवासियों को मिलता रहे, यह मेरी मंगलकामना है। ”

राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर दशाश्वमेध घाट को सोमवार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। घाट का नजारा देख ऐसा लग रहा था, मानो धरती पर देवता उतर आए हों। इस दौरान घाटों पर जगह-जगह दीप भी जलाए गये।