Periods : ऐसे समझे आपको हेल्दी पीरियड्स हो रहे हैं या नहीं ?

पीरियड्स किसी भी महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां देते हैं। पीरियड्स का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से हेल्दी पीरियड्स के संकेतों के बारे में जानते हैं...

Periods : ऐसे समझे आपको हेल्दी पीरियड्स हो रहे हैं या नहीं ?

हेल्थ डेस्क। महिलाओं के अच्छे हेल्थ की बात करें तो हर महीने पीरियड्स का समय पर होना बहुत जरूरी है। हलाकि पीरियड होने पर कुछ महिलाओं को दिक्कत भी बहुत होती है, वही हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि पीरियड्स का ना होना भी दिक्कत है। ऐसे में आपको बता दें कि पीरियड को लेकर कई तरह के मिथ्स हमारे समाज में आज भी फैले हुए हैं। ऐसे में लोग पीरियड को लेकर बात करने से नजरअंदाज करते देखा जा सकता है। अब जो जरूरी बात है वह यह कि क्या आप जानती हैं कि आपका पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड ब्लड का कलर कैसा है, पीरियड के दिनों में क्या आपको खून के धक्के आ रहे हैं, पीरियड के दौरान आपको दर्द हो रहा है या नहीं, ये सब आपको हेल्थ से जुड़ी कई बातों की जानकारी देते हैं।

अगर मैं आपसे पूछूं कि क्या आपको हेल्दी पीरियड हो रहे हैं तो मुमकिन है कि आप हां या ना में जवाब नहीं दे पाएंगी। इसके पीछे वजह ये है कि शायद इस बात के जवाब को लेकर आप खुद उलझन में हैं। चलिए आज इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन संकेतों से आप पहचान सकती हैं कि आपको हेल्दी पीरियड्स हो रहे हैं या नहीं। 

इतने दिनों का होना चाहिए पीरियड साइकिल

पीरियड 26-35 दिन के बीच में आ जाना चाहिए। अगर आपका पीरियड 4-5 दिन से अधिक डिले होता है या फिर आपको 26 दिन के अंतराल से पहले ही दोबारा पीरियड आ जाता है तो ये आपके हार्मोन्स में गड़बड़ी का संकेत है। पीरियड के दौरान फ्लो लगभग 6 दिन चलना चाहिए। अगर पीरियड इससे ज्यादा दिन तक चलते हैं तो ये ठीक नहीं है।

पीरियड्स में दर्द का होना

यूं तो हमेशा से लड़कियों को यही समझाया जाता है कि पीरियड्स के दौरान दर्द होना नॉर्मल है और इसे बर्दाश्त करना चाहिए। पर असल में पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान अगर आपको पैरों में, कमर में या फिर पेट में दर्द होता है ये नॉर्मल नहीं है। हल्के-फुल्के दर्द को फिर भी एक बार अनदेखा किया जा सकता है लेकिन जरूरत से ज्यादा दर्द होने पर इसे बर्दाश्त करने की जगह डॉक्टरी सलाह लें।

पीएमएस नॉर्मल या नहीं

अगर आपको पीरियड्स आने से पहले पीएमएस यानी की प्री मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण महसूस नहीं होते हैं तो ये अच्छा संकेत है। कई महिलाओं को पीरियड्स आने से 1-2 हफ्ते पहले से ही मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन, क्रेविंग्स, सिरदर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा हार्मोन्स में बदलाव की वजह से होता है। अगर आपको ये लक्षण महसूस नहीं होते हैं तो ये हेल्दी पीरियड्स का संकेत है।

input with seema gund, dr. gund's origin clinic.