सेक्सी कट-आउट गाउन में शिल्पा शेट्टी को देखते रह गए लोग, रैंप पर खूब दिखाई अदाएं

शिल्पा शेट्टी की सुंदरता देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। एक्ट्रेस ने परफेक्ट शिमर और ट्यूल के साथ एक सेक्सी कट-आउट गाउन में अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट की...

सेक्सी कट-आउट गाउन में शिल्पा शेट्टी को देखते रह गए लोग, रैंप पर खूब दिखाई अदाएं

मुंबई। India Couture Week 2022 में हसिनाओं के एक से बढ़कर एक जलवे देखने को मिल रहे हैं। रश्मिका और मलाइका के बाद  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने रैंप पर आग लगा दी।  एक्ट्रेस ने खुद को फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी। डिजाइनर डॉली जे की शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प पर उतरी शिल्पा शानदार गाउन में बला की खूबसूरत लग रही थी। ये गाउन हर तरह से परफेक्ट था। डॉली जे स्टूडियो ने अपना नया क्लेकशन पेश किया, जिसमें कई सुंदर रंग शामिल थे।

शिल्पा शेट्टी की सुंदरता देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है।  एक्ट्रेस ने परफेक्ट शिमर और ट्यूल के साथ एक सेक्सी कट-आउट गाउन में अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट की। 

डस्टी पिंक कलर का यह गाउन आंखों को बेहद शांति दे रहा था। अपने कलेक्शन 'मेराकी' के बारे में डॉली ने कहा, "यह संग्रह मेरे दिल के करीब है। यह हमारे देश के समृद्ध शिल्प कौशल को भी दर्शाता है"।

शिल्पा ने इस दौरान अचानक ड्रेस की जेब से एक लिपस्टिक निकाली और इसे रैंप पर लगाया। इसे लेकर उन्होंने कहा- मैं दिखाना चाहती था कि एक पॉकेट वास्तव में क्या कर सकती है। 

शिल्पा मानती हैं कि आमतौर पर जब कोई मॉडल रैंप पर चलती है तो वह  मंच के पीछे जाकर अपना मेकअप ठीक करती है, लेकिन मैंने रैंप पर ही लिपस्टिक लगाई। यह दिखाना महत्वपूर्ण है कि विशेष रूप से एक महिला के लिए आउटफिट में एक जेब कितनी उपयोगी है।