स्मृति सिन्हा के साथ पवन सिंह ने खेली जमकर होली, 'व्हाइट व्हाइट लहंगा"....

स्मृति सिन्हा के साथ पवन सिंह ने खेली जमकर होली, 'व्हाइट व्हाइट लहंगा"....

मुंबई। देशभर में इन दिनों भोजपुरी गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गाने अब सिर्फ किसी क्षेत्र मात्र तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब हिंदी भाषी दर्शक भी भोजपुरी गानों को बेहद पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अब भोजपुरी फिल्में और गाने देश भर में लोकप्रिय हो चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की बढ़ती लोकप्रियता के चलते भोजपुरी कलाकार भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। इन्हीं कलाकारों में से एक हैं भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, जिन्हें सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि देश भर में लोग पसंद करते हैं।

दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब अभिनेता ने हाल ही में होली के मौके पर अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। पवन सिंह का होली के लिए रिलीज गाना व्हाइट व्हाइट लहंगा इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रहा है। इस गाने के रिलीज होते ही दर्शक इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।