हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है : प्रिंस चौबे

हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है : प्रिंस चौबे

वाराणसी। हरहुआ विकासखंड मुख्यालय पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर योजनागत बुधवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों एवं योजनाओं के विषय में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री प्रिंस चौबे और नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी कमल किशोर ने दीप प्रज्वलन कर किया। कृषि वैज्ञानिकों ने मशरूम की खेती जैविक खेती मत्स्य पालन पशुपालन किचन गार्डन सहित तमाम विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय मौजूद रहे। जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा प्रिंस चौबे ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार कृषि पर 2013-14 की अपेक्षा 6 गुना बजट बढ़ा दिया गया है ताकि कृषि योजनाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके। किसानों को एफपीओ बनाकर अपनी आय दुगनी करनी चाहिए। ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने कहा कि यह सरकार किसानों की हितेषी है। किसान सम्मान निधि देकर किसानों का मान सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में सभी योजनाओं के स्टाल लगाया गया था, जहां पर किसानों ने जानकारी प्राप्त किया। कृषि विभाग के वैज्ञानिक श्रीप्रकाश राहुल सिंह एवं अधिकारी देवेंद्र पांडे केके मौर्य, राम सकल, बच्चू लाल, नवीन उपाध्याय, सर्वेश सिंह और भाजपा नेता पंकज त्रिपाठी सैकड़ों किसान मौजूद रहे।