आजादी का अमृत महोत्सव पर किया तिरंगा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन, पूनम सिंह ने जीता तिरंगा क्वीन का खिताब

आजादी का अमृत महोत्सव पर किया तिरंगा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन, पूनम सिंह ने जीता तिरंगा क्वीन का खिताब
लखनऊ। आजादी का अमृत महोत्सव के 75वे स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कपूयथला स्थित एम फैब 9 एलएलपी के द्वारा दिनांक तिरंगा क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंजरी पाण्डेय के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें तिरंगा क्वीन प्रतियोगिता में 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद खुशबू राखी मिश्रा व अनीता मिश्रा एवं रूपाली श्रीवास्तव रही। जिन्होने निर्णायक मंडल की भूमिका का भी रोल अदा कर विजयी प्रतिभागी का चयन किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ रूपाली श्रीवास्तव, पुनीता भट्टनागर, पायल सिंह, अनीता मिश्रा व रूपाली श्रीवास्तव एवं मंजरी पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान तिरंगा रैम्प के माध्यम से महिलाओं को हाथों में तिरंगा लेकर रैम्प वाॅक भी करना था। जिसमें रैम्प वाॅक का चक्र पूरा होने के बाद उन्हे अपने शब्दो में आजादी के अमृत महोत्सव पर कुछ शब्दो को भी बोलना था।
मंजरी पांण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम को एमफैब 9 के द्वारा लाइव भी किया गया। जिससे लोग इस लाइव कार्यक्रम को देखकर आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मना सके। कार्यक्रम के दौरान उन्होने बताया कि वह जरूरतमंद लोगो की सदैव मदद करती रहती है। उन्होने बताया कि यदि किसी बच्चे की पढ़ाई अगर वैसे के अभाव के कारण रूकती है और उन्हे इस बात की सूचना मिलती है तो वह ऐसे बच्चों की मदद जरूर करती है। उन्होने लोगो से अपील किया कि देश की रक्षा जो जहां पर है वही से कर सकता है। तिरंगा क्वीन प्रतियोगिता में पूनम सिंह विजेता बनी। इस प्रतियोगिता में विजेता को एमफैब9 क्वीन की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर रश्मि गुप्ता, शालिनी कर्की, प्रिंसी यादव व शैलेन्द्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।