कड़कड़ मॉडल विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चिकित्सक ने विमेन हाइजीन पर दी जानकारी

कड़कड़ मॉडल विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चिकित्सक ने विमेन हाइजीन पर दी जानकारी

गाजियाबाद। दुनियाभर में हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिन को सबसे पहले साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना, ताकि दुनिया भर में उनके सामने आने वाली चुनौतियों का वे सामना कर सकें और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें।

इसीक्रम मे गाजियाबाद के विद्यालय कड़कड़ मॉडल में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला चिकित्सक की तरफ से विमेन हाइजीन पर जानकारी दी गई। इसके साथ ही सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस दौरान विद्यालय की तरफ से हेडमास्टर उमा रानी शर्मा, रेखा रानी, सुजाता शर्मा, सुनीता, रिंकि मालिक सहित कई लोग उपस्थित रहें।