ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कुश्ती के अध्यक्ष महिला खिलाड़ियों का करते हैं शोषण

ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कुश्ती के अध्यक्ष महिला खिलाड़ियों का करते हैं शोषण

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट बेहद भावुक हो गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी। 
 
फोगाट ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) द्वारा पहलवानों को परेशान किया जा रहा है। जो लोग WFI का हिस्सा हैं, उन्हें इस खेल के बारे में कुछ नहीं पता है। महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया। फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे।  

#WATCH दिल्ली: जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान व ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा, "फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया। किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी ज़िम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष व फेडरेशन होगी।" pic.twitter.com/fWrmxOz9kd

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2023 ">

बता दें कि भारत के मशहूर पहलवान राजधानी स्थित जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, सोनम मलिक, संगीता फोगट और विनेश फोगट समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। पहलवानों का आरोप है कि संघ उन पर तानाशाही कर रहा है जिसे वह नहीं सहने वाले। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे इन पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष को पद से बर्खास्त करने की मांग की है।