तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए रेट, क्या हुआ बदलाव ?

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए रेट, क्या हुआ बदलाव ?

नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज गुरुवार के लिए पेट्रोल डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज भी दिल्‍ली-मुंबई सहित देश के चारों महानगरों और प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछलों दिनों 80-8- पैसे की बढ़ोतरी के बाद इधर कुछ दिनों से फ्यूल प्राइस स्थिर बने हुए हैं। करीब दो सप्‍ताह से कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 105. 41 रुपये लीटर बिक रहा है, लेकिन डीलर्स का अनुमान है कि अगर कच्‍चे तेल का भाव जल्‍द नीचे नहीं आया तो पेट्रोल-डीजल दोबारा महंगा हो सकता है।

ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। लिहाजा कंपनियों पर दोबारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ानें का दबाव है। हालांकि, करीब दो सप्‍ताह से कंपनियों ने तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।  दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 105. 41 रुपये लीटर बिक रहा है।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।  सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।