Nutri Couture लेकर आ रहा है नेशनल न्यूट्रीशन वीक सीजन टू: स्वस्थ भारत की तरफ एक मजबूत कदम

किसी ने क्या खूब कहा है हेल्थ इस वेल्थ। अगर आपके पास अच्छी सेहत है तो आपको किसी और चीज की जरूरत नहीं। अगर आप मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा। इन्ही सब बातों को ध्यान में रख कर ही Nutri Couture ने शुरुवात की है नेशनल न्यूट्रीशन वीक सीजन टू की फेसबुक लाइव सीरीज, जिसमे बड़े बड़े नामी गिरामी डायटिशियन और शेफ करेंगे हमारा मार्गदर्शन। आइए देखते है इन सात दिनों में नेशनल न्यूट्रीशन वीक 2021 के क्या क्या आकर्षण रहेंगे ....

Nutri Couture लेकर आ रहा है नेशनल न्यूट्रीशन वीक सीजन टू: स्वस्थ भारत की तरफ एक मजबूत कदम

फीचर्स डेस्क। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। और आज के टाइम की सबसे बड़ी जरूरत है हमारी इम्यूनिटी। अगर हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग है तो हम बड़ी से बड़ी बीमारी से भी लड़ सकते है। सीजन वन की अपार सक्सेस के बाद Nutri Couture लेकर आ रहा है हेल्थी लाइव सेशन 1 सितंबर से 7 सितंबर तक । जिसके मुख्य आकर्षण ये रहे।

National Nutrition week season two का मिशन

इस इवेंट का उद्देश्य है लोगो को स्वस्थ रखना। और इसीलिए nutri couture अपना एक कार्यक्रम, "नेशनल न्यूट्रीशन वीक 2021" लेकर आ रहा है ।जिसमे बहुत सारे आकर्षण है। इसमें हेल्थ से संबंधित अलग अलग विषयों में बड़े बड़े डायटिशियन, स्किन फिजिशियन और न्यूट्रिनियस्ट के द्वारा रोज फेसबुक लाइव सेशन होंगे। साथ ही लाइव कुकिंग भी होगी जिसमें हेल्थी कुकिंग करना सिखाएंगे बड़े बड़े  नामी गिरामी शेफ जिनका नाम होटल इंड्रस्ट्री में बड़े सम्मान से लिया जाता है। हर दिन, शाम 5 बजे एक नया सत्र होगा। जिसमें आप अपने मन के सवाल भी डायटिशियन, स्किन फिजिशियन, न्यूट्रिनियस्ट और शेफ के सामने रख सकती है। आपके हर सवाल का आपको जवाब भी मिलेगा। 

इवेंट के हाइलाइट्स

1. 7 दिन, 7 अलग-अलग विषयों पर 7 नए सत्र जिसमें बड़े बड़े डायटिशियन, स्किन फिजिशियन और न्यूट्रिनियस्ट देंगे आपको अपनी अमूल्य सलाह

2. विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के पोषण से लेकर किशोर और वृद्धावस्था के पोषण और स्वास्थ्य संबंधी विषयों तक की जानकारी

3. होटल इंड्रस्ट्री के जाने माने शेफ द्वारा लाइव कुकिंग और डायटिशियन, स्किन फिजिशियन और न्यूट्रिनियस्ट के लाइव सेशन होंगे।

4. फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग, इंस्टाग्राम पर तुरंत शेयर और IGTV, सोशल मीडिया द्वारा प्रमोशन

5.ये सत्र लिंक्डइन, और यूट्यूब पर भी शेयर होगा।

6. Nutri Couture ब्रांड के बारे में जानकारी दी जाएगी।

7. रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी साथ ही मिलेगा इनाम।

Giveaway प्राइजेज की होगी बौछार

जी हां नेशनल न्यूट्रीशन वीक के इतने इंट्रेस्टिंग लाइव सेशन के अलावा भी बहुत कुछ एक्साइटिंग होगा यहां। जो लोग लाइव सेशन देखेंगे उनके लिए होगी फेसबुक और इंस्टा दोनो में एक प्रतियोगिता जिसमे जीतने पर आपको मिलेंगे ढेर सारे इनाम। इसमें  "मील्स दैट हील्स", एक लाइव कुकिंग प्रोग्राम है जो आपके भोजन पर ध्यान केंद्रित करता है जो स्वस्थ जीवन जीने का तरीका भी बताता है। साथ ही  स्वस्थ सामग्री के साथ स्वस्थ खाने के बारे में भी बताया जाएगा इस प्रोग्राम के अंतर्गत। ये एक हेल्थी लाइव सेशन होगा जिसमें सभी जो अपनी हेल्थ से प्यार करते है शामिल हो सकते है और जीत भी सकते है हेल्थी टिप्स के अलावा ढेर सारे इनाम तो लाइव ज्वाइन करना ना भूले। Nutri Couture हर बार नए नए कांटेस्ट लाता है जिसमे मिलता है लोगों को जीतने का मौका।  

क्या है Nutri Couture

हम बार बार बात कर रहे है Nutri Couture का। तो आपको ये बता दें कि Nutri Couture आखिर है क्या। ये एक हेल्थ एंड वेलनेस कंपनी हैं। जो कि स्वस्थ पौष्टिक स्नैक्स बनाती है। ये स्नैक्स आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से ले सकते है। साथ ही ये कंपनी अपने लाइव सत्रों या ऑफ़लाइन वेबिनार के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाती हैं। आपको ये भी बता दें कि Nutri Couture की ओनर है डायटिशियन श्रुति भार्गव। डायटिशियन श्रुति भार्गव 16 साल से इस क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही है। ये श्रुति की एक पहल है,जिससे लोगों को संतुलित पौष्टिक भोजन और सही जीवन शैली के साथ स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है। Nutri Couture के स्नैक्स इतने टेस्टी और हेल्थी है कि इसे खाने के बाद आप डाइट जरूर करना चाहेंगे। डाइट इतनी टेस्टी भी हो सकती है इन स्नैक्स को खाने के बाद आपको पता चलेगा।

डायटीशियन श्रुति का मानना है कि जब हम हेल्थी रहेंगे तभी स्वस्थ जीवन शैली को अपना पाएंगे। आपको लाइव कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी इनके फेसबुक पेज से मिल जायेगी। और किस दिन किस विषय पर लाइव होगा और कौन लाइव करेगा ये सभी जानकारी पाए सिर्फ इस लिंक को क्लिक करके

https://www.facebook.com/nutricoutureindia/

इस आयोजन के मीडिया पार्टनर है फोकस हर लाइफ