नितिन गडकरी ने कहा- उत्तर प्रदेश  की सड़कें अब अमेरिका जैसी होंगी

नितिन गडकरी ने कहा- उत्तर प्रदेश  की सड़कें अब अमेरिका जैसी होंगी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। गडकरी ने कहा है कि योगी की अगुवाई में आधारभूत संरचनाओं का विकास हुआ है। मैंने योगी जी को आश्वस्त किया है कि आने वाले 5 सालों में उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों जैसी होंगी।

श्री गडकरी ने कहा कि यहां एयरपोर्ट बन रहे हैं, सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द उत्तर प्रदेश विकसित राज्य बनने जा रहा है। इसका श्रेय उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार को जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। गडकरी ने बुधवार को ये बातें एक इंटरव्यू में कहीं।