चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह: श्याम बन सलमान ने लड़की को प्यार में फंसाया

10 दिन पहले किशोरी को अगवा कर सलमान ने हरियाणा के एक मकान में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं चाकू की नोंक पर उससे निकाह भी पढ़ा लिया। इधर पारा थाने में परिजनों ने अहपहरण का केस दर्ज कराया। सर्विलांस सेल की टीम ने आरोपी के हरियाणा में...

चाकू की नोंक पर पढ़ाया निकाह: श्याम बन सलमान ने लड़की को प्यार में फंसाया

लखनऊ। लखनऊ में पारा इलाके में रहने वाले सलमान ने अपना नाम बदलकर श्याम रखा। वहीं इलाके की एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे अगवा कर लिया। 10 दिन पहले किशोरी को अगवा कर सलमान ने हरियाणा के एक मकान में बंधक बनाकर रखा। जहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं चाकू की नोंक पर उससे निकाह भी पढ़ा लिया। इधर पारा थाने में परिजनों ने अहपहरण का केस दर्ज कराया। सर्विलांस सेल की टीम ने आरोपी के हरियाणा में होने की पुष्टि पर दबिश दी। जहां से किशोरी को मुक्त कराया। वहीं श्याम उर्फ सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आया सलमान बजरंग बिहार का रहने वाला है। वहीं पास की रहने वाली किशोरी से उसने एक युवती के जरिए दोस्ती की। दोस्ती करते समय सलमान ने खुद का परिचय श्याम के रुप में दिया। ताकि किशोरी गैर संप्रदाय के होने के कारण दोस्ती से इनकार न करें। धीरे-धीरे उससे बातचीत करना शुरू किया। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया।

मिलने के लिए बुलाया, अगवा कर किया धर्म परिवर्तन

किशोरी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले सलमान उर्फ श्याम ने उसे मिलने के लिए पारा इलाके में बुलाया। जहां किशोरी पहुंची, तो सलमान उससे मुलाकात की। फिर किशोरी को धमकी देने लगा। डरा-धमकाकर सलमान किशोरी को अगवा कर लिया। उसे लेकर हरियाणा चला गया। जहां एक मकान में बंधक बना लिया। उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

उसने इस दौरान एक दिन किशोरी के गले पर चाकू रखा और उसका धर्म परिवर्तन कराया। फिर निकाह किया। वहीं उसे बतौर पत्नी रखे रहा। वहीं परिजन किशोरी की तलाश लखनऊ में अपने कई परिचितों व रिश्तेदारों के घर पर किया। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर तीन दिन बाद परिजन पारा थाने पहुंचे। 

अपहरण का संदेह जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तत्काल सर्विलांस की टीम को अलर्ट कर दिया। आरोपी के नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन हरियाणा में मिली। जिस पर पुलिस टीम का गठन कर दबिश दी गई। आरोपी के चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया। किशोरी ने बयान में धर्म परिवर्तन व जबरन निकाह कराने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी के पास से कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

सहेली ने कराई थी दोस्ती, वह भी थी अंजान

पुलिस के मुताबिक किशोरी के घर के पास ही उसकी सहेली रहती थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती होने का फायदा आरोपी सलमान उर्फ श्याम ने उठाया। सलमान किशोरी की सहेली से भी श्याम बनकर ही मिला। सलमान के बातचीत व व्यवहार के कारण सहेली को भी संदेह नहीं हुआ। उसने किशोरी से दोस्ती करा दी। अब हकीकत सामने आने के बाद से किशोरी की सहेली भी सदमे है।