New Year Special l:हेल्थ रसोलूशन्स पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए अपनाये ये हैक्स

नया साल एक ब्रांड न्यू मौका ले कर आ रहा है आप के पास खुद को फिट, पॉजिटिव और हेल्थी बनाने का अगर आप के हेल्थ रेसोलुशन लम्बे टिक नहीं पाते तो पढ़िए ये आर्टिकल और जानिए कैसे हेल्थ रेसोलुशन को कारगर बनाया जाये ...

New Year Special l:हेल्थ रसोलूशन्स पर लम्बे समय तक टिके रहने के लिए अपनाये ये हैक्स

फीचर्स डेस्क। नया साल एक ब्रांड न्यू मौका ले कर आ रहा है आप के पास खुद को फिट, पॉजिटिव और  हेल्थी बनाने का अगर आप के हेल्थ रेसोलुशन लम्बे टिक नहीं पाते तो पढ़िए ये आर्टिकल और जानिए कैसे हेल्थ रेसोलुशन को कारगर बनाया जाये।  हेल्थ इस वेल्थ अगर आप स्वस्थ है तो जीवन में सारी खुशियों का लुत्फ उठा सकती  है। साल 2021 वैसे भी हम सभी को यही सिखा कर जा रहा है अगर आप हेल्थी हैं, आप की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़िया है तो कोई भी आप का कुछ बिगाड़ नहीं सकता। तो क्यों ना सेहतमंद जीवन की तरफ कुछ छोटे-छोटे कदम बढ़ाएं जाये । चलिए आज हम आपको कुछ इजी हेल्थ रिजॉल्यूशन के बारे में बताते हैं जीने फॉलो करना भी आसान है और ये आप के जीवन में एक नयी ऊर्जा का संचार करेगी

रोज़ाना वाक

सभी का ख्याल रखते रखते महिलाएं कब स्वयं को अनदेखा करने लगती है इसका अंदाजा उन्हें खुद भी नहीं लग पाता अलार्मिंग तो तब होता है जब कोई बड़ी बीमारी जकड लेती है।  इसीलिए नए साल के मौके पर संकल्प लें कि आप हर दिन नियमित रूप से अपने लिए समय निकालेंगी और थोड़ा वॉक करेंगी। भले ही वॉक महज 15 मिनट की ही क्यों ना हो। इससे आप में हेल्थ के साथ एक एक्टिव एनर्जी का भी संचार होगा।

चीनी को कम करेंगी

चीनी को एक स्लो पोइज़न माना गया है। हम सिर्फ अपने खाने या चाय आदि के माध्यम से ही चीनी का सेवन नहीं करते, बल्कि मिठाई, चॉकलेट, केक आदि कई रूपों में इसे कन्ज्यूम कर लेते हैं। इसलिए नए साल पर आप यह संकल्प ले की चीनी कम करेंगी आप चाहे तो चीनी को गुड़ , बूरा , खजूर आदि से रिप्लेस  कर सकती हैं। ये ज्यादा हेल्थी ऑप्शंस हैं।

 मैडिटेशन और योग को बनाये लाइफ स्टाइल का हिस्सा

फिज़िकल फिटनेस के साथ मेन्टल फिटनेस भी उतनी ही इम्पोर्टेन्ट है। इस बार आप ठान  लें कि दिन में कभी भी कम से कम 15 मिनट मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग कुछ योग आसान आदि अवश्य करेंगी। इससे मन शांत और शरीर स्वस्थ रहता है। तनाव व अवसाद के लिए भी लाइफ में कोई जगह नहीं रहती।   इसके लिए किसी को पार्टनर भी बनाये ताकि आप कंसिस्टेंट रह सके। फिर चाहे वो हस्बैंड हो, बच्चे या बहु इस से आप की बॉन्डिंग और भी अच्छी  होगी साथ ही जवाबदेही भी रहेगी। 

हेल्थ चेकअप

अब बस अपने स्वस्थ्य को और अनदेखा नहीं करेगी और तीन महीने में एक बार हेल्थ चेकअप जरूर करवाएंगी, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या के बारे में शुरूआत में ही पता लगाया जा सके और उसका समय रहते उपचार किया जा सके। इसके लिए आप अपनी पसंद कोई डेट चुन लें मसलन अपनी वेडिंग एनिवर्सरी , बर्थडे या बच्चों  बर्थडे जिस से ये आप को आसानी से याद भी रहेगी। यकीन मानिये इससे बढ़िया और कोई तोहफा अपने आप को या अपने घर वालों को नहीं दे सकती क्यों की आप ही अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी हैं। 

इमेज सोर्स-गूगल इमेजेज