मिस्टर इंडिया विजेता मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया

मिस्टर इंडिया विजेता मनोज पाटिल ने आत्महत्या का प्रयास किया

मुंबई। मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता 2016 के विजेता मनोज पाटिल ने गुरुवार को कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। पश्चिमी उपनगर ओशिवरा इलाके में अपने घर में पाटिल ने 12.30 बजे से 1 बजे के बीच आत्महत्या का प्रयास किया। पाटिल के परिवारिक मित्र सोनवने ने बताया कि परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। उन्होंने कहा कि 29 वर्षीय पाटिल ने कुछ दिन पहले ओशिवरा पुलिस को एक पत्र सौंपा था जिसमें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर उन्हें बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्या पैदा करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस बीच, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय भेंताडे ने कहा कि पुलिस ने पाटिल के माता-पिता का बयान दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। 1992 में पैदा हुए पाटिल ने 2016 में मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिप जीती थी।