36 साल की उम्र में मौनी रॉय रचाने वाली है शादी, टूटेगा कई फैंस का दिल

अपने लुक्स, अपने ग्लैमरस अंदाज के कारण लाखों दिलों की धड़कन बनी मौनी रॉय बनने जा रही है किसी की दुल्हनिया। आइए जानते है कौन है उनके सपनों का राजकुमार…

36 साल की उम्र में मौनी रॉय रचाने वाली है शादी, टूटेगा कई फैंस का दिल

फीचर्स डेस्क। मौनी रॉय ने टीवी सीरियल्स से अपनी अभिनय के जर्नी स्टार्ट की थी। देखते ही देखते आज बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी है मौनी रॉय। मौनी हमेशा से ही इतनी ग्लैमर्स नहीं रही है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की न्यूज मीडिया में खूब आ रही है। आपको बता दें कि मौनी अच्छा खासा वर्कआउट करती है और डाइट भी फॉलो करती है। 

मौनी काफी टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। अब उनके कजिन ने ये श्योर किया है कि जल्दी मौनी मिस से मिसेज बनने वाली है। मौनी अपने बचपन के दोस्त सूरज नांबियार के साथ जनवरी 2022 में सात फेरे लेंगी। जन्म जन्म के लिए दोनों एक हो जायेंगे। मौनी की मां और सूरज के घरवालों की मीटिंग मौनी की बेस्ट फ्रेंड मंदिरा बेदी के यहां हुई।

इसे भी पढ़ें:- Expert Advice: इस नवरात्रि घर की सुख समृद्धि के लिए ऐसे करें कलश स्थापना, होगा खुशियों का बसेरा

ऐसा सुनने में आ रहा है कि मौनी की शादी दुबई या इटली में होगी। पर कुछ रस्में वो अपने होमटाउन में भी करेंगी। मौनी के कजिन विद्युत रॉय सरकार बहुत एक्साइटेड है मौनी की शादी को लेकर। 

मौनी पहले भी कई बार अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में रही है। अगर मौनी के अभी के प्रोजेक्ट की बात करें तो जल्दी ही वो बॉलीवुड की बिग बजट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। अभी कुछ दिनों पहले मौनी सुपर डांसर के शो में भी आई थी । जिसमें मौनी बहुत ग्लैमरस नजर आ रही थी। उनके डांस ने बच्चों के साथ बड़ों का दिल भी धड़का दिया था। आपको बता दें कि मौनी एक अच्छी डांसर है और कोरियोग्राफर भी रह चुकी है।

मौनी की शादी की खबर से यकीनन लाखों लोगों का दिल टूटा है पर हम यही चाहेंगे की मोनी रॉय अपनी आने वाली जिंदगी में खुश रहें। 

picture credit:google