अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबर के बाद मलाइका ने करवाया बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबर के बाद मलाइका ने करवाया बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इनदिनों अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है जिसमें वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। मलाइका हमेशा ही अपने स्टाइलिश लुक की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनकी इन तसवीरों ने लोगों को दीवाना बना दिया है। उन्होंने जानेमाने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा आउटफिट कैरी किया है जिसमें उनका अंदाज वाकई देखने लायक है। मलाइका येलो कलर के शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग हाईहिल्स पहने हैं जो उनके लुक को और स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने बालों को हाई पोनीटेल लुक दिया है। उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।  

एक यूजर ने कहा, आप बहुत हॉट लग रही हैं। उनकी तसवीरों में दिल और आग वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया हैं। जिसके बाद अर्जुन ने अफवाहों को खारिज करने के लिए अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया। वहीं फैंस ने उनकी तसवीरों पर कमेंट कर पूछा- आपके और अर्जुन कपूर के बीच सबकुछ ठीकठाक है ना? एक और यूजर ने लिखा, आप बहुत खूबसूरत हो। बता दें कि ब्रेकअप की खबरें सामने आने के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव के साथ एक मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की और उनके ब्रेकअप की खबरों को बकवास बताया था।  मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए लवबर्ड्स बेहद कूल लग रहे थे।  उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ''अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहो। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार''

एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि, मलाइका कुछ दिन पहले अपने डॉगी को टहलाने के लिए बाहर निकली थीं।  हालाँकि, देश में कोरोना मामलों की संख्या में वृद्धि की वजह से एक्ट्रेस ने अपने आउटिंग को सीमित कर दिया है और पिछले कुछ समय से आइसोलेशन में है। हालाँकि, इसका अर्जुन कपूर से कोई लेना-देना नहीं है और यह कि उनके बीच सब ठीक है।