मकर संक्रांति 2022: आज के दिन इन वस्तुओं के दान से घर में आयेगी सुख सम्पन्नता और धन धान्य

जनवरी माह का सबसे बड़ा त्यौहार मकर संक्रांति आने ही वाला है। इस दिन दान का बहुत महत्व है। लोग कई चीजों का दान करते है। पर अगर आज के दिन आप इन बताई हुई चीजों का दान करती है तो यकीनन आपका दान सार्थक होगा और इस दान के प्रभाव से आपका जीवन खुशियों से भरा होगा....

मकर संक्रांति 2022: आज के दिन इन वस्तुओं के दान से घर में आयेगी सुख सम्पन्नता और धन धान्य

फीचर्स डेस्क। पौष माह में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि आज के दिन सूर्य देवता अपने पुत्र शनि देव से मिलने आते है। आज से ही शुभ कार्यों की शुरुवात हो जाती है क्योंकि मकर संक्रांति के दिन शुक्र उदय होता है। संक्रांति  अधिकतर 14 जनवरी को ही मनाई जाती है क्योंकि इसी दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। संक्रांति के दिन दान और स्नान का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि आज के दिन किया गया दान आपको मरने के बाद भी फल देता है। आइए जानते है आज के दिन किन चीजों का दान किया जाता है।

तिल का दान

संक्रांति के दिन तिल का बहुत महत्व है। इस दिन आप तिल से बनी चीजों का दान कर सकते है। आज के दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देते समय उसमे तिल डाल दे। साथ ही विष्णु और शनि भगवान की तिल से पूजा करें। ऐसा कहा जाता है कि जब सूर्य भगवान शनि देव से रूष्ट हो गए थे तब शनि देव ने सूर्य भगवान की काले तिल से पूजा की थी। इससे सूर्य देव प्रसन्न हो गए थे। आज के दिन तिल दान से शनि दोष तक को दूर किया जा सकता है।

इसे भी पढें :- Vastu tips part 2: घर में आएंगी खुशियां ही खुशियां अगर अपनाती है आप ये वास्तु टिप्स

खिचड़ी का दान

संक्रांति के त्यौहार को कई जगह खिचड़ी भी कहा जाता है। और आज के दिन चावल और उड़द दाल की खिचड़ी बनाई जाती है। आज के दिन अगर आप किसी भूखे को खिचड़ी खिलाते है या दान करते है तो वो महा दान कहलाता है। उड़द दाल के दान से शनि दोष का निवारण होता है और चावल के दान से आयु में वृद्धि होती है। अतः आज के दिन खिचड़ी का दान जरूर करें।

कंबल का दान

आज के दिन अगर आप कंबल दान करती है तो राहु का अशुभ प्रभाव आपके जीवन में नहीं पड़ता है। इन दिनों ठंड भी काफी रहती है तो आप किसी जरूरतमंद को कंबल जरूर दान करें। उनकी दुआओं से जीवन में आपकी खुशियां ही खुशियां होंगी।

घी का दान

मकर संक्रांति के दिन शुद्ध देसी घी का दान बहुत शुभ होता है। इससे सूर्य और गुरु प्रसन्न होते है।  घी का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है और धन की कमी नहीं होती।

इसे भी पढें :- Vastu tips: आपके घर की खुशियों के रास्ते में कहीं रुकावट तो नहीं आ रही, तो अपनाइए ये वास्तु टिप्स

गुड़ का दान

गुड़ को गुरु का प्रियम भोजन कहा जाता है। इस दिन गुड़ का दान करना बहुत शुभ होता है। इस दिन लोग तिल और गुड़ के लड्डू बनाकर उसका दान करते है। अतः इस दिन गुड़ दान करें और खाए भी।

नमक का दान

संक्रांति के दिन नमक का दान करने से आपके जीवन में आई मुसीबत टल जाती है। सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और जीवन सकारात्मकता से भर जाता है।

इसे भी पढें :- गुरुवार के दिन तुलसी की करें ऐसी उपासना, घर में होगी धन की वर्षा

तेल का दान

संक्रांति के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के बाद करें सूर्य पुत्र शनि को प्रसन्न। शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है, इसलिए इस दिन तेल के दान से आपके जीवन में शनि की शुभ दृष्टि पड़ेगी।

इन दानों के अलावा आप गाय को चारा खिलाएं और चिड़ियों को दाना जरूर डालें। इससे आपके जीवन में सब शुभ ही शुभ होगा।

picture credit:google