अभूतपूर्व साहस और शौर्य की परिचायक हैं मेजर संतोष भंडारी

मेजर भंडारी ने 27 दिसम्बर 1987 को राष्ट्रीय कैडेट कोर से अपना कैरियर शुरू किया था। मेजर भंडारी का करियर अनगिनत उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने हिमालय की 6 चोटियों को फ़तेह कर .....

अभूतपूर्व साहस और शौर्य की परिचायक हैं मेजर संतोष भंडारी

फीचर्स डेस्क। विरले की लोग होते हैं जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हो। उन्हीं में से एक चमकता सितारा है मेजर संतोष भंडारी, इन में साहस , सेवाभाव , सौंदर्य और जज़्बे का गज़ब समन्वय देखने को मिलता है। 34 साल की शानदार सर्विस के बाद मेजर संतोष  31 अगस्त 2021 को सेवानिवृत्त हो रही हैं। मेजर भंडारी का करियर अनगिनत उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने हिमालय की 6 चोटियों को फ़तेह कर इतिहास  में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। फोकस हर लाइफ की टीम ने मेजर भंडारी से बात की..... आइये पढ़ते हैं बात चीत के प्रमुख अंश 

सोलन में हुआ जन्म

हिमांचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में सोलन में इस साहसी बेटी ने जन्म लिया। बचपन से ही कुछ अलग कर गुजरने की चाहत थी और पहाड़ बहुत आकर्षित करते थे। मेजर भंडारी ने 27 दिसम्बर 1987 को राष्ट्रीय कैडेट कोर से अपना कैरियर शुरू किया था। पूरे भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृति से एक वर्ष पूर्व अपने गृह नगर सोलन में एनसीसी छात्रा वाहिनी में बतौर प्रशासनिक अधिकारी सेवाएं दे रही है।

पर्वतारोहण का पैशन

मेजर भंडारी एक पैशिनेट पर्वतारोही हैं। अभी तक वो हिमालय की 6 चोटियां फतह कर चुकी है। मेजर संतोष प्रदेश की दूसरी महिला पैराट्रूपर  भी रह चुकी हैं। मेजर ने सोलन शहर के साथ -साथ देश में विभिन्न स्थानों पर पैराट्रूपर व पर्वतारोही  भी तैयार  किये हैं। भारतीय सेना में महिलाओं को आने के लिए बहुत प्रोत्साहित करती रही है। राष्ट्रीय कैडेट कोर इन्हें 3 बार डीजी कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित कर चुका है। भारत सरकार ने इन्हें (डिफेन्स सेक्रेटरी कमेंडेशन कार्ड) अपने अदम्य साहस कार्यों के लिए दिया गया है।

सामाजिक सरोकार

मेजर भंडारी में सेवा भाव भी कूट कूट कर भरा है। एनसीसी के सामाजिक कार्य जैसे वृक्षारोपण, बेटी बचाओ  बेटी पढाओ ,युवाओं को एचआईवी की जानकारी, सफाई अभियान कार्यक्रम आदि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। कोविड के दौरान अनेक संस्थाओं के साथ मिलकर भी उन्होंने जनमानस की भलाई के लिए दिन रात एक किया।

मल्टी टैलेंटेड हैं

मेजर भंडारी मल्टी टैलेंटेड हैं। वो बेहद ही फिट और स्मार्ट है साथ ही पहाड़ी सुंदरता का मलिका भी, बहुत ही इम्प्रेससिव पर्सनालिटी है उनकी। इसी के चलते मेजर भंडारी दिव्य हिमाचल के मेगा इवेंट मिसेस हिमाचल की फाइनलिस्ट भी रही हैं।

रिटायरमेंट के बाद के प्लान

मेजर भंडारी ने अभी से आगे के प्लान्स बना रखें हैं।  उनका कहना है कि अब सेवानिवृत्ति के बाद और समय है तो सामाजिक संस्थाओं के साथ मिल कर देश के युवा वर्ग को प्रोत्साहित करेगी। सेना में अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आना चाहिए ये उनका मानना है और इसके लिए लगातार काम करती रहेंगी। 

अगर आप को ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर ज़रूर करें , ऐसे ही अन्य इंस्पायरिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुडी रहे आप की अपनी वेबसाइट  www.focusherlife.comके साथ।