नींबू करेगा आपके पिंपल्स की छुट्टी, बस पढ़ लीजिये इस्तेमाल करने का तरीका

अक्सर पिंपल से बचने के लिए आप कई सारे उपाय करती होंगी। आप महंगे से महंगे क्रीम का इस्तेमाल करती होंगी पर फिर भी आपको पिंपल से छुटकारा नहीं मिलता होगा॰ पर क्या आपने कभी पिंपल से छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया हैं?....

नींबू करेगा आपके पिंपल्स की छुट्टी, बस पढ़ लीजिये इस्तेमाल करने का तरीका

फीचर्स डेस्क। आजकल फ़ीमेल्स में पिंपल होना आम बात है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए कई सारे उपाय भी करती होंगी। कुछ फ़ीमेल्स तो इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे से महंगे क्रीम का इस्तेमाल करती होंगी, फिर भी आपको पिंपल से छुटकारा नहीं मिलता होगा। लेकिन आज आपके लिए एक खास टिप्स लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल कर के पिंपल से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां, नींबू स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आईए आपको बताते हैं, पींपल से छूटकारा पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कैसे करें....

लेमन और दही

लेमन और दही ऑल्मोस्ट सभी के घरों में रहता है। बता दें कि ये दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद हैं। इन दोनों को मिलाकर आप मुंहासों से छुटकारा पा सकती हैं। तो करना क्या होगा आपको एक कटोरी में थोड़ा सा दही लें और उसमें लेमन का रस मिला लें। इस पेस्ट को मुहांसों पर लगाएं। इसे कुछ देर सूखने दें और फिर चेहरा धो लें। हर रोज इसका इस्तेमाल करें।

लेमन का रस

लेमन का रस मुंहासे ठीक करने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको करना क्या है कि एक कटोरी में नींबू का रस ले लें और कौटन बौल की मदद से रस को पिंपल पर लगाएं और इसे सूखने दें। सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। दिन में दो बार ऐसा करना ठीक रहेगा।

लेमन और बेसन

ये भी एक ऑप्शन है बस आप बेसन को उबटन के रूप में इस्तेमाल करें यह स्किन को पोषण देने के साथ ही एक्स्ट्रा औयल हटाने में मदद करता है। मुहांसों के इलाज में भी यह काफी फायदेमंद है। एक कटोरी में आवश्यकतानुसार बेसन लें और एक ताजे नींबू का रस निचोड़ लें। इस पेस्ट को पिंपल पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।